{"_id":"5d7f7ba28ebc3e01416b2942","slug":"kanpur-police-sub-inspector-audio-viral-for-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दरोगा का घूस मांगते हुए ऑडियो हुआ वायरल, एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से की निलंबन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दरोगा का घूस मांगते हुए ऑडियो हुआ वायरल, एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से की निलंबन की कार्रवाई
Mon, 16 Sep 2019 05:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
घूस लेने का आरोप लगने के बाद एसएसपी ने एसओ जुगल किशोर को किया निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया युग में हर रोज पुलिस के कारनामे अब वायरल होने लगे हैं। कानपुर के ककवन थाना के थानाध्यक्ष का ऑडियो वायरल हुआ है। थाने के दारोगा का ऑडियो वायरल होने के बाद एक बार महकमे में खलबली मच गई है।
रिश्वत मांगने का ऑडियो पीड़ित पक्ष के एक युवक ने मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का बनाया है। कहा जा रहा है कि बातचीत यह ऑडियो थाना प्रभारी का है, हालांकि उन्होंने ऑडियो को गलत बताया है। बिल्हौर के ककवन थानाध्यक्ष जुगलकिशोर पाल का फोन पर खुले आम घूस मागते हुए ऑडियो वायरल हुआ था।
क्षेत्र के जरैलापुरवा गांव मे हुई मारपीट मे नाबालिगों को छोड़ने के एवज मे घूस मागते हुए ऑडियो वायरल होने के बाद से महकमे में खलबली मची हुई है। ककवन एसओ जुगल किशोर पाल फोन पर नाबालिग निर्दोषों को छोड़ने के एवज में 5 से 10 हजार की मांग कर रहे हैं। एसएसपी अनंतदेव ने तत्काल प्रभाव से ककवन एसओ जुगल किशोर पाल को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।