फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Police sent the accused of murder of minor to jail

Kanpur: मां और किरायेदार के बीच थे अवैध संबंध, वीडियो बनाने पर लड़की को दिया था दवा की जगह जहर, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 03 Mar 2024 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Mar 2024 08:29 PM IST
सार

कानपुर में नाबालिग को जहर देकर मारने की घटना में पुलिस ने खुलासा कर दिया है।हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Kanpur: Police sent the accused of murder of minor to jail
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के काकादेव में प्रेमिका की नाबालिग बेटी ने छिपकर अश्लील वीडियो बना लिया। किरायेदार प्रेमी ने राज खुलने के डर से नाबालिग किशोरी को दवा की जगह जहर देकर मार डाला। जबकि, प्रेमिका ने प्रेमी पर उसकी संपत्ति हथियाने के लिए इकलौती बेटी की हत्या का आरोप लगा सीपी से शिकायत की थी। रविवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी किरायेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि विजयनगर में रहने वाली महिला ने 19 फरवरी को काकादेव थाने में नाबालिग बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मूलरूप से मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी किरायेदार कमल मिश्रा समेत छह लोगों को नामजद किया था। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि कमल मिश्रा के मृतक नाबालिग की मां से किराये पर रहने के दौरान अवैध संबंध हो गए थे।

विज्ञापन

बेटी ने अपनी मां और किरायेदार कमल मिश्रा का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसका पता कमल को लगा तो राज खुलने का डर सताने लगा। इसलिए 16 फरवरी को कमल मिश्रा ने नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे दवा की जगह पानी में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे नाबालिग की मौत हो गई। मां को पहले लगा कि तबीयत बिगड़ने से ही बेटी की मौत हुई है। बाद में उसे भनक लगी कि किरायेदार ने उसकी संपत्ति के लालच में इकलौती बेटी को जहर देकर मार डाला, तब रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

प्रेमी की जेब से मिला था जहर
बेटी की मौत के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद घर लौटी मृतका की मां को प्रेमी कमल मिश्रा के कपड़ों की जेब से जहर की गोलियां मिलीं, तब उसे पूरी कहानी समझ में आई। फिर भी उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि कमल ने उसकी बेटी की हत्या अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से की थी।

विज्ञापन

ऐसे संपर्क में आया था हत्यारोपी
डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि महिला अपने पति और बेटी के साथ विजयनगर में रहती थी। अपने मकान को लेकर उनका दो पड़ोसी परिवारों से विवाद है। दंपती का आरोप है कि मकान पर कब्जे की नीयत से उनकी एक सहेली पिंकी से साठगांठ कर उसे उनके घर पर किराये का कमरा दिलवा दिया। कैंसर के चलते पिंकी का निधन हो गया, लेकिन उसके यहां आने वाले कमल मिश्रा ने फिर भी कमरा खाली नहीं किया। इसके बाद कमल ने परिवार से नजदीकी बढ़ाई। बाद में मृतका की मां और कमल के बीच अवैध संबंध हो गए। जांच में अन्य आरोपियों की कोई भूमिका नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed