Kanpur : 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौड़ को पुलिस ने भेजा नोटिस, नफरत फैलाने का आरोप
कानपुर पुलिस की एक टीम मंगलवार रात 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह के आवास पर पहुंची और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160 के तहत नोटिस दिया। नोटिस में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए नेहा के वीडियो के बारे में कई बिंदुओं पर विवरण मांगा है।
विस्तार
Uttar Pradesh: Police issue notice to 'UP Mein Ka Ba' fame singer Neha Singh Rathore for inciting hatred
Read @ANI Story | https://t.co/er1gaPzsbM#Uttarpradesh #Nehasinghrathore pic.twitter.com/rvEtebko9T— ANI Digital (@ani_digital) February 22, 2023विज्ञापन
पुलिस ने नेहा से पूछा कि क्या वीडियो में वही है, और यदि हां, तो क्या वीडियो उसने ही अपलोड किए थे। पुलिस ने यह भी पूछा है कि जिस यूट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया वह उसका है या नहीं।
यूपी पुलिस के नोटिस में कहा गया है कि इस गाने ने समाज में दुश्मनी और तनाव पैदा किया है और आप इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं। इसलिए आपको नोटिस मिलने के तीन दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा।