{"_id":"6a6c785b8058444f9c0804e0","slug":"kanpur-police-nabbed-inter-district-thief-carrying-reward-on-his-head-he-was-wanted-in-over-15-cases-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुलिस ने इनामी अंतरजनपदीय चोर को दबोचा, 15 से अधिक मुकदमों में था वांछित, कस्बे में निकाला जुलूस-परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुलिस ने इनामी अंतरजनपदीय चोर को दबोचा, 15 से अधिक मुकदमों में था वांछित, कस्बे में निकाला जुलूस-परेड
Fri, 31 Jul 2026 03:56 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 31 Jul 2026 03:56 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर अंतर्गत सजेती थाने की पुलिस ने एक शातिर अंतरजनपदीय इनामी चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 15 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं, जो मुख्य रूप से बंद घरों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से नगदी और जेवर बरामद करने के बाद कस्बे में उसकी परेड भी कराई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इलाके के एक शातिर अंतरजनपदीय इनामी चोर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 15 से अधिक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी सजेती थाना क्षेत्र के ही बिलगवां गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह शातिर चोर सूने और बंद पड़े घरों को अपनी ठगी व चोरी का मुख्य निशाना बनाता था। रेकी करने के बाद यह चोर आसानी से घरों के ताले तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात पार कर देता था। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर चोरी किए गए माल का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
कस्बे में कराई गई परेड
अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करने और आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से सजेती पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शातिर चोर को कस्बे की सड़कों पर पैदल घुमाया और उसकी परेड कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस शातिर के पकड़े जाने से क्षेत्र में हुई कई चोरियों का खुलासा हुआ है और इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।