फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Police failed to solve the death knell, body of girl was found in garden outside village

कानपुर: मौत की गुत्थी सुलझाने में नाकाम पुलिस, गांव के बाहर बाग में मिला था छात्रा का शव

Fri, 28 May 2021 01:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 May 2021 01:32 PM IST
सार

कानपुर के बिठूर में गांव के बाहर एक बाग में छात्रा का शव मिलने के मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मौत की गुत्थी सुलझने की जगह पर और उलझती जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Police failed to solve the death knell, body of girl was found in garden outside village
गांव के बाहर बाग में मिला था शव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिठूर में हुई छात्रा संध्या की मौत के मामले में अब तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज है। खुदकुशी के साक्ष्य मिले हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी है। उलझी मौत की गुत्थी सुलझाना अब चुनौती बनता जा रहा है। फिलहाल पुलिस अफसर दावा कर रहे हैं जल्द से जल्द पूरी घटना का राजफाश कर जो दोषी होंगे उनको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट को जांच में शामिल कर लिया है। बिठूर की लिधौरा गांव सोमवार देर रात लापता संध्या का शव गांव के बाहर एक अमरूद के बगीचे में पड़ा मिला था। पुलिस ने ग्राम प्रधान बलबीर समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। वहीं फोरेंसिक रिपोर्ट में खुदकुशी के साक्ष्य मिले। दावा किया गया कि जहरीला पदार्थ पीने से संध्या की मौत हुई।
विज्ञापन

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि किसी के द्वारा जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने के भी साक्ष्य नहीं मिले। सवाल है कि वारदात हुए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस की जांच किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि हत्या के पहलू पर भी लगातार जांच चल रही है।

जिससे किसी भी तरह का अगर कोई साक्ष्य अब तक हाथ न लगा हो वो मिल सके। सूत्रों के मुताबिक वारदात के दिन नामजद ग्राम प्रधान की लोकेशन घटना स्थल पर नहीं थी। वहीं परिजनों ने बताया था कि जब शव पड़ा मिला था तो संध्या के मुंह में कपड़ा भी ठुंसा हुआ था।

अब सवाल है कि आखिर वो कपड़ा कहां गया। जांच में इसका जिक्र तक नहीं है। कपड़ा मुंह में ठुसा था या नहीं ये भी साफ नहीं हो सका है। डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी ने बताया कि मामले हर एक बिंदु की जांच की जा रही है। कुछ साक्ष्य मिले हैं कुछ और जुटाए जा रहे हैं। जल्द पूरी वारदात साफ हो जाएगी और दोषी जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed