फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Poetry conference held in metro

Kanpur: जिंदगी की रेल चलती जाए रे... चलती मेट्रो ट्रेन में हुआ कवि सम्मेलन

Thu, 07 Nov 2024 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Nov 2024 09:29 PM IST
सार

Kanpur News: कविता के रंग मेट्रो के संग नाम से कवि सम्मेलन हुआ। सफर के दौरान यात्रियों ने कवियों की रचनाएं सुनीं।

विज्ञापन
Kanpur: Poetry conference held in metro
मेट्रो ट्रेन में हुआ कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो में गुरुवार को विकासिका संस्था के सहयोग से कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। मोतीझील से आईआईटी तक के सफर के दौरान यात्रियों ने कवियों की रचनाएं सुनीं। कविता के रंग मेट्रो के संग नाम से कवि सम्मेलन का शुभारंभ दोपहर करीब तीन बजे से हुआ। कवि सुरेंद्र गुप्त सीकर ने जिंदगी की रेल चलती जाए रे... और बेटी हैं मंगल कलश... कविता से समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
विज्ञापन


विनोद श्रीवास्तव ने घर में छोटे-बड़े नहीं होते, जानते तो लड़े नहीं होते... कविता सुनाई। संस्था के संयोजक ओम प्रकाश पाठक ने मैं तो हर पल तेरा नाम रटता रहा... सुनाकर वाहवाही लूटी। अध्यक्ष केके अवस्थी ने संस्थापक डॉ. विनोद त्रिपाठी को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान दुर्गा बाजपेई, सुरेश साहनी, अक्षत व्योम, शशि शुक्ला, उमा विश्वकर्मा आदि साहित्यकारों व कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। साहित्यकारों ने आयोजन के लिए कानपुर मेट्रो का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed