{"_id":"69c2513d95a46cd5740f10f9","slug":"kanpur-pm-yogi-hoarding-erected-at-gurudev-crossing-bjp-workers-demand-sparks-a-stir-in-political-circles-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गुरुदेव चौराहे पर लगी 'PM योगी' की होर्डिंग, भाजपा कार्यकर्ता की मांग ने सियासी गलियारों में मचाई हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गुरुदेव चौराहे पर लगी 'PM योगी' की होर्डिंग, भाजपा कार्यकर्ता की मांग ने सियासी गलियारों में मचाई हलचल
Tue, 24 Mar 2026 02:24 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:24 PM IST
सार
Kanpur News: गुरुदेव चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र गोंड ने सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग वाली होर्डिंग लगाकर सियासी हलचल तेज कर दी है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में गुरुदेव चौराहा मंगलवार को अचानक राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया। यहां भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र गोंड द्वारा लगाई गई एक होर्डिंग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की पुरजोर मांग की गई है।
विज्ञापन
इस होर्डिंग के सामने आते ही शहर के सियासी गलियारों में यह सवाल तैरने लगा है कि क्या यह महज एक कार्यकर्ता का उत्साह है या फिर किसी बड़े रणनीतिक 'सॉफ्ट सिग्नल' की शुरुआत? होर्डिंग में सीएम योगी की तस्वीर के साथ उन्हें देश के सर्वोच्च पद पर देखने की इच्छा जताई गई है।
विज्ञापन
होर्डिंग बनी चर्चा का विषय
भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र गोंड की इस पहल को कुछ लोग आगामी चुनावों की बिसात से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे पार्टी के भीतर नेतृत्व की भविष्य की तस्वीर के तौर पर आंक रहे हैं। फिलहाल, यह होर्डिंग सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक चर्चा का विषय बनी हुई है।