Kanpur: पीएम मोदी सीएसए में करेंगे जनसभा, मेट्रो में करेंगे सफर…कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
Kanpur News: प्रधानमंत्री नवनिर्मित पनकी और नेयवेली पावर प्लांट घाटमपुर का लोकार्पण करेंगे। जनसभा स्थल से ऑनलाइन लोकार्पण किया जाएगा। दोनों ही प्लांटों से बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। इससे प्रदेश के साथ ही केंद्रीय ग्रिड को भी सप्लाई की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर में 24 अप्रैल को दौरा प्रस्तावित है। वह चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। तैयारियों को परखने के लिए 16 या 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर आ सकते हैं। सीएम अधिकारियों संग परियोजनाओं और तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।
इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नयागंज स्थित मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नयागंज से गीतानगर स्टेशन तक मेट्रो में भी सफर कर सकते हैं। प्रधानमंत्री यहां प्रदेश के 250 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके लिए विभागों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है।
तैयारियां कर दी हैं तेज
डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की जानकारी भी ली है। उधर, पुलिस-प्रशासन के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड पर जनसभा की तैयारी की जा रही थी, लेकिन अब सीएसए में जनसभा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंडाल बनाने के लिए सीएसए मैदान में सामान उतर चुका है। देर रात एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने मैदान का जायजा लिया।
चकेरी में उतरेगा प्रधानमंत्री का चॉपर
प्रधानमंत्री का चॉपर पहले चकेरी एयरपोर्ट उतरेगा। वहां से वह चाॅपर से ही सीएसए पहुंचेंगे। यहां से कार से नयागंज मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। मेट्रो ट्रेन में बैठकर गीतानगर मेट्रो स्टेशन जाएंगे। वहां से कार्यक्रम स्थल सीएसए पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री नवनिर्मित पनकी और नेयवेली पावर प्लांट घाटमपुर का लोकार्पण करेंगे। जनसभा स्थल से ऑनलाइन लोकार्पण किया जाएगा। दोनों ही प्लांटों से बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। इससे प्रदेश के साथ ही केंद्रीय ग्रिड को भी सप्लाई की जा रही है।