फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Plumber returns home after temple visit, poison confirmed

Kanpur: मंदिर दर्शन कर घर लौटे प्लंबर की मौत, शरीर में जहर मिलने की पुष्टि

Sat, 21 Feb 2026 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Feb 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Plumber returns home after temple visit, poison confirmed
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फीलखाना थाना क्षेत्र में स्थित कमला टावर मंदिर में शुक्रवार सुबह दर्शन कर घर लौटे मनीराम बगिया निवासी शिवम मिश्रा (24) की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन आननफानन उसे हैलट लेकर पहुंचे। वहां कुछ देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामा राजा के अनुसार भांजे का इलाज करने वाले डॉक्टर ने उन्हें बताया कि शिवम के शरीर में जहर मिलने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शिवम प्लंबरिंग का काम करता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

विज्ञापन


काम भी ठीक चल रहा था। परिवार को पूरी आशंका है कि उसे रास्ते में किसी ने कुछ मिलाकर खिला दिया होगा। शिवम की मौत के बाद मां कामिनी, बहनें अभिलाषा और मुस्कान बिलख पड़ीं। परिजनों ने घटना में पुलिस से जांच करने की मांग की है। फीलखाना थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। मंदिर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed