{"_id":"611e076e8ebc3e7a0c017d40","slug":"kanpur-players-demonstrated-against-greenpark-s-deputy-director-demand-to-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ग्रीनपार्क की उपनिदेशक खेल को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ग्रीनपार्क की उपनिदेशक खेल को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन
Thu, 19 Aug 2021 12:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रर्दशन करते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
कानपुर के ग्रीनपार्क की उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने गुरुवार को मर्चेंट चेंबर ऑल से लेकर जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाल जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान खिलाड़ियों ने मुद्रिका पाठक को निलंबित करो, हम सभी का नारा है, ग्रीनपार्क हमारा है आदि नारे लगाए। खिलाड़ियों ने ग्रीनपार्क गेट नंबर दो ए पर भी जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला अधिकारी कार्यालय के लिए रवाना हुए। कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव रजत आदि दीक्षित ने बताया कि जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन में बताया गया है कि ग्रीनपार्क में उप निदेशक खेल द्वारा पार्क में अंदर प्रवेश करने वाली महिला व पुरुष खिलाड़ियों की तलाशी ली जाती है व उनसे अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
खिलाड़ियों के मोबाइल व अन्य सामान जमा करा लिए जाते हैं। महिला खिलाड़ियों के शारीरिक स्वरूप पर गंदी टिप्पणी की जाती है। खेलों को सुचारू रूप से न चलाने बल्कि उन्हें बंद करने का काम किया जा रहा है। खेल के लिए खेल सामग्री भी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन
गरीब खिलाड़ियों के साथ उनकी आर्थिक स्थिति पर भी टिप्पणी की जाती है। वही मुद्रिका पाठक ने कहा कि हमें इस विषय में कोई भी जानकारी नहीं है। प्रदर्शन के दौरान सुनील तिवारी, संजीव दिक्षित, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विपिन सोनकर, शिव लाल यादव, सौरभ गौर, मनीष मिश्रा, वैभव गौर, सुनीता यादव, साधना मिश्रा, सुरभित सिंगर, संजीव शुक्ला, दिनेश कटियार आदि लोग मौजूद रहे।