{"_id":"68fcf4986102823e9a098e1c","slug":"kanpur-plane-malfunctions-during-landing-passengers-lives-in-danger-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लैंडिंग के दौरान विमान में आई खराबी, रनवे से दोबारा आसमान में भरी उड़ान, दरवाजे लॉक होने से सहमे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लैंडिंग के दौरान विमान में आई खराबी, रनवे से दोबारा आसमान में भरी उड़ान, दरवाजे लॉक होने से सहमे यात्री
Sat, 25 Oct 2025 09:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:40 PM IST
सार
Kanpur News: लैंडिंग के दौरान खराबी आने से विमान ने रनवे से दोबारा आसमान उड़ान में भरी। विमान आधा घंटे आसमान में चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन
कानपुर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से शनिवार को आई फ्लाइट में चकेरी एयरपोर्ट के रनवे पर लैडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। इस पर पायलट ने लैंडिंग के बजाय दोबारा उड़ान भरी और आसमान में 20 मिनट से अधिक देरी तक चक्कर लगाता रहा। विमान के दोनों दरवाजे लॉक हो गए। इससे विमान में यात्री भी सहम गए।
शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई824 ने कानपुर के लिए दोपहर 1:20 बजे उड़ान भरी। इसमें क्रू मेंबरों सहित 215 यात्री सवार थे। दोपहर लगभग 3:15 बजे चकेरी एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग करते समय फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। खतरा भांपते ही पायलट फ्लाइट को दोबारा आसमान में ले गया। फ्लाइट 20 मिनट से ज्यादा देर तक चक्कर लगाता रही ताकि विमान का ईंधन कम हो जाए। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को सुरक्षित चकेरी एयरपोर्ट के रनवे पर उतार दिया। इसके बाद फ्लाइट के दोनों दरवाजे लॉक हो गए जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। करीब आधा घंटे तक यात्री फ्लाइट में फंसे रहे। बाद में विमान के दोनों गेट खोलकर यात्रियों को उतारा गया।
इसी फ्लाइट में मुंबई से आए हास्य कवि हेमंत पांडेय ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि इस संबंध में जब एयर हॉस्टेस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों दरवाजे लॉक हो गए हैं। फ्लाइट का इंजन बंद होने के बाद ही दोनों दरवाजे खुलेंगे और 30 मिनट बाद जब फ्लाइट का इंजन बंद हुआ तब विमान के दोनों दरवाजे खुले। इंडिगो स्टेशन मैनेजर पंकज पांडेय का कहना है कि विमान में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत नहीं आई थी। इंजन कूल डाउन होने में समय लगा। इस विमान ने मुंबई के लिए शाम 5:30 बजे फिर से उड़ान भरी।
विज्ञापन
अहमदाबाद विमान हादसे से दहशत में रहे यात्री
अहमदाबाद विमान हादसे से दहशत में रहे यात्रीकानपुर। चकेरी एयरपोर्ट के रनवे में उतरते समय पायलट के विमान को अचानक हवा में ले जाने और लगभग आधे घंटे चक्कर लगाने से यात्री दहशत में रहे। दहशतजदा यात्रियों को अहमदाबाद में गत माह हुए विमान हादसे को याद आ गई। एयरपोर्ट में विमान उतरने पर भी गेट न खुलने से यात्री परेशान रहे। ज्यादातर यात्री भगवान को याद करते रहे। आधा घंटे बाद गेट खुलने पर सभी ने राहत की सांस ली।