Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Pipeline repaired at one place in Vijaynagar broken at another place waterlogging with water shortage

Kanpur: विजयनगर में एक जगह जोड़ी…दूसरी जगह टूटी पाइपलाइन, पानी की किल्लत के साथ सड़क पर जलभराव

Fri, 09 May 2025 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 May 2025 12:32 PM IST
सार

Kanpur News: जलकल विभाग द्वारा टूटी पाइपलाइन जुड़वा दी गई थी। शाम को पानी की आपूर्ति भी की गई। वहीं, पाल बस्ती में पाइपलाइन को एयरटेल कंपनी के ठेकेदार ने तोड़ दिया था। उनको विभाग द्वारा नोटिस दी जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Pipeline repaired at one place in Vijaynagar broken at another place waterlogging with water shortage
टूटी पाइपलाइन की हुई मरम्मत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के विजयनगर में जल निगम ने एक जगह पाइप लाइन जोड़ी, लेकिन दूसरी जगह टूट गई। इससे पाल बस्ती के पास जलभराव हो गया। वहीं, क्षेत्र में तीसरे दिन भी पानी की किल्लत के साथ आवागमन प्रभावित हुआ। सब्जी मंडी रोड पर घंटों जाम रहा। उधर, गुजैनी में पाइपलाइन जुड़ने से लोगों को पानी किल्लत से राहत मिली।

विज्ञापन

विजयनगर सब्जी मंडी के पास छह मई को पाइपलाइन टूटने से सड़क जलमग्न हो गई थी। वहीं, विजयनगर और शास्त्रीनगर में पानी किल्लत हो गई थी। लोग पड़ोसियों के सबमर्सिबल या सार्वजनिक सबमर्सिबल से पानी भरने के लिए मजबूर थे। जल निगम के अवर अभियंता अनुराग ने बताया कि आठ मई को दोपहर में पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur Pipeline repaired at one place in Vijaynagar broken at another place waterlogging with water shortage
पाइप टूटने से सड़क पर जलभराव - फोटो : amar ujala

पाइपलाइन टूटने से सड़क जलमग्न हो गई
पाइपलाइन चार जगह टूटी थी। शाम को शास्त्रीनगर ऊंचा पार्क स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति की गई। दूसरी तरफ विजयनगर में ही पाल बस्ती के पास पाइपलाइन टूटने से सड़क जलमग्न हो गई। इसके चलते लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी जलकल विभाग में की।

विज्ञापन

Kanpur Pipeline repaired at one place in Vijaynagar broken at another place waterlogging with water shortage
सरकारी वाटर पाइप लाइन भी जगह जगह टूटी फूटी - फोटो : amar ujala

नोटिस देकर वसूला जाएगा जुर्माना
वहीं, गुजैनी में दो दिन पहले एक संचार कंपनी ने केबिल डालने के लिए खोदाई करते समय पाइपलाइन तोड़ दी थी। जलकल विभाग जोन-5 के अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि टूटी पाइपलाइन जुड़वा दी गई है। शाम को पानी की आपूर्ति की गई। पाइपलाइन को एयरटेल कंपनी के ठेकेदार ने तोड़ दिया था। उन्हें नोटिस दी जा रही है। जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed