फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur PF scam Avnish Pratima and Sunil made accused now number of accused in the case has increased to 25

PF Scam: अवनीश, प्रतिमा और सुनील बनाए गए आरोपी, अब मामले में 25 हो गए हैं आरोपी, 5000 पन्नों की चार्जशीट तैयार

Tue, 03 Jun 2025 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Jun 2025 03:54 PM IST
सार

Kanpur News: कर्नलगंज इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएफ घोटाले के मामले में अवनीश, उसकी पत्नी और फर्म डायरेक्टर को आरोपी बनाया गया है। पांच हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार हो गई है। जल्द ही न्यायालय में दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur PF scam Avnish Pratima and Sunil made accused now number of accused in the case has increased to 25
अवनीश दीक्षित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पीएफ घोटाले में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, उसकी पत्नी प्रतिमा और कंपनी के निदेशक सुनील शुक्ला को आरोपी बनाया गया है। पुलिस की जांच में तीनों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने करीब पांच हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार कर ली है। इसे पुलिस जल्द न्यायालय में दाखिल करेगी। मामले में पुलिस ने पूर्व में 22 लोगों को आरोपी बनाकर चार्जशीट दाखिल की थी। अब मामले में कुल 25 आरोपी हो गए हैं।

विज्ञापन

केस्को के संविदाकर्मी अजय सिंह ने अगस्त 2021 में मेसर्स आरएमएस कंपनी के कर्मचारी मुकुल चौबे उर्फ रेहान पर साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीएफ घोटाला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर मुकुल को जेल भेज दिया था। मामले में पुलिस ने मुकुल चौबे समेत 22 लोगों को आरोपी बनाकर चार्जशीट दाखिल की थी। बीते साल सिविल लाइंस में एक हजार करोड़ रुपये की जमीन कब्जाने के प्रयास की वारदात में अवनीश के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद पीड़ितों ने पीएफ घोटाले में जांच की मांग की थी।

विज्ञापन

पत्नी प्रतिमा के खाते में 30 लाख ट्रांसफर किए गए
पुलिस ने जब दोबारा जांच शुरू की तो कंपनी के निदेशक सुनील शुक्ला, अवनीश, उसकी पत्नी प्रतिमा दीक्षित के खिलाफ साक्ष्य मिले। जांच में सामने आया कि सुनील शुक्ला के डिजिटल हस्ताक्षर के जरिए कर्मचारियों के पीएफ खाते से रकम निकाली गई थी। वहीं अवनीश के दबाव में सुनील शुक्ला का नाम हटाया गया। इस बीच सुनील शुक्ला के खाते से अवनीश की पत्नी प्रतिमा के खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।

अपने परिवार के लिए खरीदी थी फॉर्च्यूनर कार
इसके आधार पर इस मुकदमे में तीनों को आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले में आरोपियों की संख्या 25 हो गई है। मामले में अब तक मुकुल चौबे ही जेल गया है। अवनीश जेल में ही है। अवनीश की पत्नी प्रतिमा अग्रिम जमानत पर है। घोटाले में कंपनी के डायरेक्टर सुनील शुक्ला को बचाने के लिए अवनीश ने पत्नी के खाते में 30 लाख रुपये लिए थे। इसी रकम से अवनीश ने अपने परिवार के लिए फॉर्च्यूनर कार खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed