फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur PET today Candidates arrived with enthusiasm exam is being conducted in two sessions

Kanpur: पीईटी आज…उत्साह के साथ पहुंचे अभ्यर्थी, दो सत्रों में आयोजित हो रही है परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 06 Sep 2025 12:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Sep 2025 12:03 PM IST
सार

Kanpur News: यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा छह और सात सितंबर को आयोजित की जा रही है। इसके लिए शहर में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 92 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में करीब 23 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे।

विज्ञापन
Kanpur PET today Candidates arrived with enthusiasm exam is being conducted in two sessions
परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की कतार - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी 2025 शनिवार से पूरे प्रदेश में शुरू हुई। यह परीक्षा छह और सात सितंबर को दो पालियों में 48 जिलों में आयोजित की जा रही है। कानपुर जिले में 65 केंद्रों में 92 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक दो सत्रों में हो रही है।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहे और अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन से गुजरना पड़ा। कानपुर के एबी विद्यालय परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अभ्यर्थी उत्साह के साथ पहुंचे। एक परीक्षार्थी अंजलि ने कहा कि तैयारी अच्छी है...अब देखते हैं पेपर कैसा आता है।

विज्ञापन

परीक्षार्थी बोले- एग्जाम के बाद पता चलेगा सब
वहीं, वैष्णवी ने बेहतर नौकरी के अवसर की उम्मीद जताते हुए कहा कि तैयारी अच्छी है, उम्मीद है कि अच्छी परीक्षा होगी और भविष्य में अच्छी वैकेंसी मिलेगी। पहली बार परीक्षा देने आई सोनम  ने कहा कि तैयारी अच्छी है...अब परीक्षा के बाद ही सब पता चलेगा।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
केंद्र प्रशासक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि आज परीक्षा पूरी तरह से यूपीपीईटी द्वारा जारी गाइडलाइंस  के अनुसार संपन्न हुई। केंद्र पर 360 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 15 कक्ष बनाए गए और प्रत्येक कक्ष में दो शिक्षक तैनात किए गए। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए एंट्री कार्ड, फोटो और मूल पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed