फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Pet park will be built in Tulsi Upvan, pet dogs, cats will bathe in swimming pool

Kanpur: तुलसी उपवन में बनेगा पेट पार्क, स्वीमिंग पूल में नहाएंगे पालतू कुत्ते, बिल्ली, कॉफी हाउस भी बनेगा

Mon, 30 Jun 2025 01:55 PM IST
शिखा पांडेय मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Jun 2025 01:55 PM IST
सार

Kanpur News: नगर निगमों के पहले और प्रदेश के दूसरे पार्क में स्वीमिंग पूल, रेस्टिंग रूम, कॉफी हाउस भी बनेगा। पंजीकरण के साथ टीकाकरण की सुविधा भी मिलेगी।
 

विज्ञापन
Kanpur: Pet park will be built in Tulsi Upvan, pet dogs, cats will bathe in swimming pool
तुलसी उपवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की ओर से पालतू कुत्तों, बिल्लियों के लिए तुलसी उपवन में पेट पार्क बनाया जाएगा। यहां पालतू कुत्ते और बिल्ली घुमाने की सुविधा रहेगी। साथ ही टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वीमिंग पूल के साथ ही ग्रूमिंग की भी सुविधा मिलेगी। यह प्रदेश का दूसरा, पर नगर निगम वाले शहरों का पहला पार्क होगा।

विज्ञापन


शहर में करीब 50,000 लोग कुत्ते और करीब 10,000 लोग बिल्लियां पाले हैं। इसके बावजूद पंजीकरण डेढ़ हजार का ही है। इन्हें पालने वाले ज्यादातर लोग घरों के आसपास सड़कों पर टहलाते हैं। पालतू कुत्तों, बिल्लियों को पालने वाले ज्यादातर लोग इनका लाइसेंस बनवाना तो एंटी रैबीज इंजेक्शन भी नहीं लगवाते हैं। इसके मद्देनजर नगर निगम ने पालतू कुत्तों, बिल्लियों के लिए पेट पार्क बनाने का खाका खींचा है। इसके लिए एक निजी कंपनी नगर आयुक्त कार्यालय में प्रस्तुतिकरण भी कर चुकी है।

विज्ञापन

Kanpur: Pet park will be built in Tulsi Upvan, pet dogs, cats will bathe in swimming pool
तुलसी उपवन - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि तुलसी उपवन में पेट पार्क बनाया जाएगा। इसमें पालतू कुत्तों, बिल्लियों को लाकर घुमाया जा सकता है। उनका पंजीकरण कराने, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण की भी सुविधा मिलेगी। उनके लिए स्वीमिंग पूल, उन्हें लाने वालों के लिए रेस्टिंग रूम, कॉफी हाउस भी बनेगा। इसके लिए न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए टेंडर का मसौदा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही टेंडर कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed