फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Peon commits suicide

कानपुर: बाबू की प्रताड़ना से तंग आकर चपरासी ने लगाई फांसी, पुलिस को जेब से मिला सुसाइड नोट

Tue, 07 Dec 2021 12:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Dec 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Peon commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कानपुर में रेल बाजार स्थित संतोष राज होटल में फिरोजपुर (पंजाब) से शहर आए अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के कुंडे में गमछे के सहारे लटकता मिला। होटल कर्मियों की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन


उस दौरान पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने फिरोजपुर कैंट बोर्ड के बाबू की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने की बात लिखी है। पंजाब के फिरोजपुर निवासी अमरदीप सिंह (48) पंजाब कैंट बोर्ड में चपरासी था।
विज्ञापन


वह पिछले एक दिसंबर को शहर आए थे। घंटाघर स्थित होटल संतोष राज में कमरा नंबर 102 में ठहरे थे। किराये लेने के लिए एक कर्मचारी उसके कमरे में गया तो दरवाजा बंद मिला। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया तो अंदर अमरदीप की लाश लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में उसने कैंट बोर्ड के बाबू की प्रताड़ना के चलते प्रोफेसनल लाइफ से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी है। हालांकि उसने कानपुर में सुसाइड क्यों किया इसका पता पुलिस लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed