फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Pensioners protested raised the demand for pension of Rs 7500 said  will fight with complete solidarity

Kanpur: पेंशनरों ने किया प्रदर्शन…7500 रुपये पेंशन करने की उठाई मांग, बोले- पूरी एकजुटता के साथ करेंगे संघर्ष

Fri, 26 Sep 2025 05:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Sep 2025 05:59 PM IST
सार

Kanpur News: राष्ट्रीय सलाहकार ने कहा कि संगठन को मजबूत करना है। राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी रणनीति के तहत आंदोलन करने के लिए दिशा निर्देश देगा। पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष किया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Pensioners protested raised the demand for pension of Rs 7500 said  will fight with complete solidarity
ईपीएस-95 पेंशनरों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ईपीएस 95 ऑल इंडिया राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष ओमशंकर तिवारी, राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला की अगुवाई में शुक्रवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय सर्वोदय नगर के बाहर सभाकर कर प्रदर्शन किया गया। इसमें न्यूनतम पेंशन 7500 करने, पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा और हायर पेंशन का लाभ बिना भेदभाव के सभी को देने की मांग उठाई।

विज्ञापन

पेंशनरों ने कहा कि सरकार से बीते आठ वर्षों से मांगों को पूरी करने की बात की जा रही है। प्रधानमंत्री से भी दो बार वार्ता हुई। इसमें आश्वासन दिए गए लेकिन आजतक पेंशनरों की सुनवाई नहीं हुई। इतनी महंगाई में किसी को 2400 तो किसी को 2500 रुपये पेंशन मिल रही है। ऐसे में जीवन यापन कैसे संभव है। सरकार की हठधर्मिता के आगे पेंशनर नहीं झुकेंगे।

विज्ञापन

पूरी एकजुटता के साथ किया जाएगा संघर्ष
इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे। राष्ट्रीय सलाहकार ने कहा कि संगठन को मजबूत करना है। राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी रणनीति के तहत आंदोलन करने के लिए दिशा निर्देश देगा। पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर सुधा निगम, जयरूप सिंह परिहार, जीपी पाठक, विरजन बाबू सचान, सुधीर कुमार मिश्रा, जय सिंह सचान, बसंत लाल, अरुण कुमार चतुर्वेदी, उदयवीर सिंह यादव आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed