फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Patients increased with rain, two died

Kanpur: बारिश के साथ बढ़े दिमागी बुखार के रोगी, दो की मौत, बालरोग अस्पताल का आईसीयू फुल

Mon, 08 Aug 2022 09:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Aug 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Patients increased with rain, two died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बारिश के साथ दिमागी बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। हैलट के अलावा निजी अस्पतालों में दिमागी बुखार के रोगी इलाज करा रहे हैं। बालरोग अस्पताल में रोगियों का इलाज चल रहा है। रविवार को दो रोगियों को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


एक सप्ताह से बालरोग अस्पताल का आईसीयू फुल है। अस्पताल में बेड क्षमता से अधिक रोगी भर्ती हैं। हैलट में इस वक्त 80 से 100 रोगी प्रतिदिन भर्ती हो रहे हैं। इनमें 16 रोगी दिमागी बुखार (मेनिनजाइटिस) के हैं। रविवार दोपहर दो रोगी अलग-अलग निजी अस्पताल से हैलट एंबुलेंस से लाए गए।
विज्ञापन


जब पर जांच की गई तो मृत थे। मंधना के रोगी जितेंद्र के परिजनों ने बताया कि उसके दिमाग पर बुखार चढ़ गया। कल्याणपुर के नर्सिंगहोम में पहले दिखाया था। इसी तरह एक रोगी सरसौल से लाया गया। उसका इलाज चकेरी के अस्पताल में चल रहा था। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि वायरल संक्रमण से मेनिनजाइटिस के रोगी बढ़ गए हैं। सीनियर फिजिशियन डॉ. एसके गौतम ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से संक्रमण दिमाग में पहुंच जाता है। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे वायरल और बैक्टीरियल दोनों तरह के संक्रमण तेज हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजैनी में डायरिया से मौत के बाद 41 और बीमार मिले
गुजैनी में डायरिया से मौत के बाद बीमारियों का सिलसिला थमा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को घरों में जाकर सर्वे किया। घरों में 41 लोग बीमार मिले हैं। यहां पर कैंप लगाया गया जिसमें 221 रोगियों ने दवा ली। इनमें 15 रोगी डायरिया और 23 रोगी बुखार से ग्रसित थे। गुजैनी न्यू पीएचसी की प्रभारी डॉ. मीनाक्षी सचान ने रोगियों की जांच की।

इसके साथ ही क्षेत्र में फॉगिंग कराई जा रही है। जो लोग बीमार मिले, उनके घरों से पीने के पानी का सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। डायरिया प्रभावित क्षेत्र का सीएमओ डॉ. आलोक रंजन, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश और एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने दौरा किया। चार रोगियों को अंतरा सिंह (1), राघव पाठक (10), दुर्गेश (12) और प्रिया (9) को बालरोग अस्पताल भेजा गया। चार सौ घरों में ओआरएस के पैकेट बांटे गए। सीएमओ ने लोगों से अपील की कि घरों के आसपास जलभराव न रहने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed