{"_id":"6a2edac41f1e4e8fda09f720","slug":"kanpur-paralyzed-woman-ends-her-life-by-hanging-herself-on-the-36th-day-of-marriage-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लकवाग्रस्त महिला ने शादी के 36वें दिन फंदा लगा दी जान, दो साल से चल रहे इलाज से अवसाद में थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लकवाग्रस्त महिला ने शादी के 36वें दिन फंदा लगा दी जान, दो साल से चल रहे इलाज से अवसाद में थी
Sun, 14 Jun 2026 10:17 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सचेंडी के बकई नकटू धर्मंगदपुर में शादी के 36वें दिन लकवाग्रस्त महिला साक्षी उर्फ पूजा (26) ने मायके में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार दो साल से लकवे का इलाज चलने के कारण वह अवसाद में थीं। बीते मंगलवार को मायके आई थीं और रविवार को फतेहपुर में डॉक्टर को दिखाने जाना था।
गांव के रहने वाले किसान मुन्नालाल के अनुसार उन्होंने नौ मई 2026 को बेटी साक्षी उर्फ पूजा की शादी ककवन क्षेत्र के औरव शाहपुर निवासी सिविल ठेकेदार विजय से की थी। परिजन के अनुसार साक्षी करीब दो वर्षों से कमर के नीचे लकवा की बीमारी से पीड़ित थी। इसके चलते उसे चलने-फिरने में परेशानी होती थी। इलाज फतेहपुर के एक चिकित्सक से चल रहा था। भाई संदीप ने बताया कि बहन बीते मंगलवार को मायके आई थी। शनिवार को पिता मुन्नालाल, मां लौंगश्री, संदीप और सुनील खेत पर थे। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सचेडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों का कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।