{"_id":"6971e259be8569fac405e0e4","slug":"kanpur-pankaj-chaudhary-receives-grand-welcome-saffron-balloons-released-into-ganges-flowers-showered-from-jcb-2026-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पंकज चौधरी का शाही स्वागत, गंगा में उड़े केसरिया गुब्बारे…जेसीबी से पुष्पवर्षा; भाजपाइयों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पंकज चौधरी का शाही स्वागत, गंगा में उड़े केसरिया गुब्बारे…जेसीबी से पुष्पवर्षा; भाजपाइयों ने दिखाया दम
Thu, 22 Jan 2026 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:10 PM IST
सार
Kanpur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कानपुर आगमन पर जाजमऊ में नावों से गुब्बारे उड़ाकर और सड़कों पर जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के कारण पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।
विज्ञापन
पंकज चौधरी का कानपुर में शो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कानपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जाजमऊ से शहर में प्रवेश करते समय गंगा के रास्ते नावों से केसरिया गुब्बारे उड़ाए गए। इस अनोखे स्वागत में मछुआरा समाज की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। गंगा घाट से लेकर शहर की सीमा तक उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
स्वागत कार्यक्रम में कानपुर समेत आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन के जरिए प्रदेश अध्यक्ष पर फूल बरसाए। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। केसरिया रंग में सजा वातावरण पार्टी के शक्ति प्रदर्शन जैसा नजर आया।
विज्ञापन
पंकज चौधरी का कानपुर में शो
- फोटो : amar ujala
संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर जाजमऊ और आसपास के मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी, हालांकि कार्यकर्ता व्यवस्था संभालते नजर आए। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बताया।