फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Pandu river overflows, more than eight thousand people affected

कानपुर: पांडु नदी उफनाई, वरुण विहार में बाढ़ जैसे हालात, आठ हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

Tue, 26 Oct 2021 01:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Oct 2021 01:51 PM IST
सार

गोपालपुरम इलाके के पवन सूरी ने बताया कि घरों के अंदर बार-बार पानी भरने से परेशान हो चुके हैं। अपना मकान होने के बावजूद दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Pandu river overflows, more than eight thousand people affected
आने-जाने के लिए लोग ले रहे नाव का सहारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बीच पांडु नदी भी उफना गई है। रविवार देररात से लगातार पांडु नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे सोमवार को बर्रा आठ वरुण विहार कच्ची बस्ती के 18 से ज्यादा मकानों में पानी भर गया। तीन माह में तीसरी बार लोग मकान छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


यही स्थिति मेहरबान सिंह का पुरवा, पनका गांव, गोपालपुरम इलाके का भी है। यहां घरों के अंदर दो से चार फीट तक पानी भरने से आठ हजार की आबादी प्रभावित है। बर्रा आठ ई ब्लॉक को केडीए ने बसाया है। इसी से कुछ दूरी पर पांडु नदी निकलती है।
विज्ञापन


नदी के आसपास 50 से ज्यादा मकान हैं। इसके अलावा कई झुग्गियां हैं, जिनमें दो हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। तीन माह पहले भी पांडु नदी बारिश की वजह से उफनाई थी। इससे कच्ची बस्ती के सभी घर डूब गए थे। लोगों ने पलायन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिर वही स्थिति बनने लगी है। वरुण विहार में बने पंपिंग स्टेशन के बाहर बस्तियों के लोगों ने तंबू लगाना शुरू कर दिया है। गोपालपुरम इलाके के पवन सूरी ने बताया कि घरों के अंदर बार-बार पानी भरने से परेशान हो चुके हैं। अपना मकान होने के बावजूद दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

पहली मंजिल पर गुजारा
पांडु नदी के उफनाने से पनका गांव का पुल डूब गया है। घरों में पानी भरने से लोग पहली मंजिल में गुजारा कर रहे हैं। पीने के लिए पानी भी बाजार से खरीदकर ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed