फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur panchayat election 2021: BJP state president expels four rebel activists

पंचायत चुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चार बागी कार्यकर्ताओं को निकाला, इसलिए की कार्रवाई

Sun, 11 Apr 2021 01:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Apr 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
kanpur panchayat election 2021: BJP state president expels four rebel activists
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को चार बागी भाजपाइयों को पार्टी से निकाल दिया। ये सभी लोग पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव में खड़े हो गए हैं। साकेत नगर के मंदाकिनी रॉयल गेस्ट हाउस में शनिवार दोपहर करीब दो बजे से आयोजित बैठक में उन्होंने बागी नेताओं को लेकर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन


कानपुर सहित मंडल के कई जनपदों में इस तरह के बागी नेताओं पर गाज गिरी है। बैठक में पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से बागी नेताओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बागियों ने प्रदेश अध्यक्ष की बात मानने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने जिलाध्यक्ष को निर्देश जारी किया है कि इन सभी बागी प्रत्याशियों के वाहनों से भाजपा के झंडे और बैनर हटवा लिए जाए। दरअसल, पिछले कई दिनों से अधिकृत प्रत्याशियों की तरफ से शिकायत की जा रही थी कि उन्हीं की पार्टी के कुछ लोग प्रत्याशी बनकर विरोध में उतर आए हैं, जिससे नुकसान हो रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करनी जरूरी है। इसका फायदा अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
जिला कार्य समिति सदस्य कुश अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष भीतरगांव विनय शुक्ला, मंडल मंत्री पतारा कुलदीप तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष मंझावन सजय यादव।

प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
शनिवार को कानपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालाें में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, रविशकर दीक्षित, कृष्णमुरारी शुक्ल, डॉ बीना आर्या पटेल, रामनरेश तिवारी, कौशल किशोर दीक्षित, रामबहादुर यादव, शैलेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र कटियार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed