{"_id":"68583abb8c70ef97490ba3ef","slug":"kanpur-outpost-in-charge-and-constable-signaled-dinu-s-partner-before-the-raid-suspended-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चौकी इंचार्ज और सिपाही ने दबिश से पहले दीनू के साथी को किया इशारा, हुए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चौकी इंचार्ज और सिपाही ने दबिश से पहले दीनू के साथी को किया इशारा, हुए निलंबित
Sun, 22 Jun 2025 10:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:48 PM IST
सार
एसीपी कर्नलगंज के नेतृत्व में तीन थानों का फोर्स अनूप शुक्ला को पकड़ने गया था। महज 25 सेकेंड पहले फरार हुआ। घटना का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
सीसीटीवी में लगेज लेकर जाता कैद हुआ अनूप शुक्ला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
नवाबगंज थाने के चौकी इंचार्ज और सिपाही ने दबिश से पहले धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय के साथी अनूप शुक्ला को इशारा कर दिया, जिससे वह भागने में कामयाब हो गया। यह घटना 12 जून की है, जिसका वीडियो रविवार को वायरल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने दोनों को देर शाम निलंबित कर दिया।
वायरल वीडियो में अनूप शुक्ला घर के नजदीक बैग लेकर खड़ा नजर आ रहा है। उसके साथ एक अन्य बाइक सवार भी है। अचानक गली से बाइक पर जागेश्वर चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई और सिपाही विजय राज आते हैं। बाइक वहां खड़े अनूप शुक्ला के बिल्कुल बगल से गुजरती है। दोनों के बीच कुछ इशारा होता है और आरोपी बैग लेकर तुरंत निकल जाता है। महज 24 से 25 सेकेंड बाद ही पुलिस के कई चार पहिया वाहन मौके पर पहुंचते हैं। फोर्स के साथ चौकी इंचार्ज भी अनूप शुक्ला के घर पर दबिश देने के लिए जाते हुए नजर आते हैं।

अधिवक्ता दीनू उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि आरोपी के भागने की वजह से पुलिस बैरंग लौट जाती है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो शनिवार देर रात मिला है। एसीपी कर्नलगंज को मामले की जांच सौंपी गई थी। देर शाम चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
नवाबगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों की मेहनत पर मिट्टी फेरने का संदेह
पुलिस की टीम अनूप शुक्ला, अरिदमन सिंह, नारायण भदौरिया, स्रोत गुप्ता, संजय उपाध्याय, अमन शुक्ला, रचित पाठक समेत अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई भी पकड़ में नहीं आ सका है। जागेश्वर मंदिर चौकी इंचार्ज का मामला सामने आने के बाद अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर को ही कमान सौंपी है।