{"_id":"6860d6f0ab98e373a90c0ac1","slug":"kanpur-operation-sindoor-cup-today-traffic-will-be-changed-on-green-park-road-system-implemented-from-2-pm-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आज ऑपरेशन सिंदूर कप…ग्रीनपार्क रोड पर बदला रहेगा ट्रैफिक, दोपहर दो बजे से लागू होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आज ऑपरेशन सिंदूर कप…ग्रीनपार्क रोड पर बदला रहेगा ट्रैफिक, दोपहर दो बजे से लागू होगी व्यवस्था
Sun, 29 Jun 2025 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:33 AM IST
सार
Kanpur News: ग्रीनपार्क में ऑपरेशन सिंदूर कप का मैच सांसद और सेना की टीम के बीच खेला जाएगी। दिन रात्रि के सद्भावना मैच के लिए ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। ये व्यवस्था दोपहर दो बजे से लागू रहेगी।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को होने वाले दिन रात्रि के ऑपरेशन सिंदूर कप सद्भावना क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम के आसपास यातायात बदला रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था दोपहर दो बजे से मैच की समाप्ति तक लागू होगी। दर्शकों के लिए अलग अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
यहां से जाएंगे वाहन सवार
- टैफ्को चौराहे से आने वाले वाहन मर्चेंट चैंबर तिराहे से सिलवर्टन चौराहा, लाल इमली होकर जाएंगे।
- एमजी कॉलेज चौराहा से आने वाले वाहन दाहिने या बाएं मुड़कर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।
- सरसैया घाट की ओर से आने वाले वाहन बाएं मुड़कर चेतना चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां बनाई गई पार्किंग
- मंत्री, जनप्रतिनिधियों, कार पास धारक : गेट नंबर 10बी के सामने।
- पुलिस, प्रशासन, सेना के अधिकारी : गेट नंबर 3ए के अंदर।
- मीडिया पार्किंग : गेट नंबर 7ए और 8ए के बीच में खाली जगह।
- सामान्य पार्किंग : गैस गोदाम, मकरावटगंज, परमट मंदिर पार्किंग।