{"_id":"646af627e579cdfc770c9b95","slug":"kanpur-one-died-and-five-injured-in-collision-between-a-container-and-car-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कंटेनर और कार की भिड़ंत में एक की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कंटेनर और कार की भिड़ंत में एक की मौत, पांच लोग घायल
Mon, 22 May 2023 10:35 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 May 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर चौराहे के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे कंटेनर और स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। कंटेनर की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक काकादेव के शास्त्री नगर निवासी सुनील मिश्रा की मेरठ में रहने वाली बहन के दामाद की मौत हो गयी थी, जिनकी गमी में शामिल होने उनकी पत्नी कुसुम मिश्रा (48), भूपेंद्र (52), पूर्णिमा (48), राकेश (55), मनोज (42) और गीता मिश्रा (48) गए थे। घर वापस लौटते समय सिंहपुर चौराहे के पास कल्याणपुर बिठूर रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर ने कार में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से कार सवार कुसुम मिश्रा की मौके पर मौत हो गई। जबकि भूपेंद्र, पूर्णिमा, राकेश, मनोज और गीता मिश्रा घायल हो गईं। मौके पर पहुंची बिठूर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया जबकि कुसुम मिश्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी होते ही परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। बिठूर पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से कंटेनर ड्राइवर फरार है।
विज्ञापन