फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: On suspicion of theft young man was tied with a rope and beaten with a stick

Kanpur: चोरी के शक में चौकी के पास युवक को रस्सी से बांधकर डंडों से पीटा

Sat, 25 Mar 2023 04:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Mar 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: On suspicion of theft young man was tied with a rope and beaten with a stick
युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौराहे के पास शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मंधना चौकी से करीब 40 मीटर दूर एक युवक को सरिया चोरी के शक में पीएनसी के गार्डो ने मोटे रस्से से बांधकर डंडों से पीटा। स्थानीय लोगों ने युवक के रस्सी से बंधे हाथ-पैर का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दिया। कानपुर पुलिस के अधिकारियों ने वीडियो को संज्ञान में लेकर बिठूर पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक के हाथ-पैर रस्सी से खोले गए। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम विजय सक्सेना है। जो मंधना के बगदौधी बांगर का रहने वाला है। पीएनसी के गार्डों के अनुसार मंधना चौराहे के जीटी रोड चौड़ीकरण के तहत ओवरब्रिज का काम चल रहा है। लोहे का काफी समान पड़ा है और युवक सरिया चुरा रहा था। जबकि युवक का कहना है वह चौराहे पर आया था। चक्कर आने की वजह से वहां बैठ गया था। बिठूर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया वायरल वीडियो के आधार मंधना चौकी इंचार्ज धन सिंह जांच में जुटे हैं अगर तहरीर मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed