फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Om tops the city in CA Intermediate; Kavya secures second place, and Rudra Pratap Singh takes third

कानपुर: सीए इंटरमीडिएट में ओम ने किया सिटी टॉप, काव्य दूसरे और रुद्र प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान किया हासिल

Thu, 22 Oct 2026 10:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 22 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Om tops the city in CA Intermediate; Kavya secures second place, and Rudra Pratap Singh takes third
ओम गुप्ता अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
सितंबर 2026 में हुई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए। ओम गुप्ता ने शहर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने दोनों समूहों में 600 में से 400 अंक प्राप्त किए। काव्य गुप्ता 399 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बांदा के रहने वाले रुद्र प्रताप सिंह ने 370 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पार्थ निगम 359 अंकों के साथ चौथे और मोहम्मद अबुजर 350 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इन सभी छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों समूह की परीक्षा पास की है। सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने बताया कि शहर से कुल 173 छात्र दोनों समूहों की परीक्षा में शामिल हुए थे। 29 ने दोनों समूहों की परीक्षा पास की है। समूह एक में 360 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 88 सफल रहे हैंं। 16 छात्रों ने केवल समूह एक पास किया। समूह दो में 195 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 52 को सफलता मिली है। दो छात्रों ने केवल समूह दो की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


विषयों को लक्ष्य बना की पढ़ाई
डिप्टी पड़ाव में रहने वाले ओम गुप्ता ने बताया कि वह 2025 से तैयारी कर रहे हैं। 12वीं की परीक्षा उन्होंने बिशप स्काॅट स्कूल से पूरी की है। यूट्यूब देखकर इन्होंने सीए बनने का सोचा था। अब उन्होंने फाइनल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उनकी बड़ी बहन भी सीएस हैं। पिता सुधीर गुप्ता का कैरीबैग का कारोबार है। मां लता गुप्ता गृहिणी हैं। ओम ने बताया कि वह विषयों को लक्ष्य बनाकर पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Om tops the city in CA Intermediate; Kavya secures second place, and Rudra Pratap Singh takes third
पार्थ निगम अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
सीए फाइनल के बाद करेंगे एमबीए की पढ़ाई
काकादेव कोचिंग मंडी में रहने वाले पार्थ निगम सीए बनने के लिए जनवरी 2025 से तैयारी कर रहे हैं। पिता विकास निगम फाइनेंशियल एडवाइजर और मां नीलू निगम गृहिणी हैं। पार्थ ने स्वराज इंडिया से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। सीए फाइनल करने के बाद एमबीए की पढ़ाई करेंगे। वह शुरू से ही सीए बनना चाहते थे।

 

Kanpur: Om tops the city in CA Intermediate; Kavya secures second place, and Rudra Pratap Singh takes third
काव्य गुप्ता अपने पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला
नियमित पढ़ाई से मिलती है सफलता
मर्सी मेमोरियल स्कूल से 12वीं पास करने वाले काव्य गुप्ता किदवईनगर साइट एक में रहते हैं। पिता विनय कुमार गुप्ता कपड़ा कारोबारी और मां निधि गुप्ता गृहिणी हैं। वह रोज 8-10 घंटे तक पढ़ाई करते थे। उन्होंने 12वीं के बाद खुद से सीए बनने की तैयारी शुरू की। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई से सफलता हासिल की जा सकती है।

 

Kanpur: Om tops the city in CA Intermediate; Kavya secures second place, and Rudra Pratap Singh takes third
रुद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
चचेरे भाई ने सीए बनने के लिए किया प्रेरित
कालका चौराहा बबेरू रोड बांदा के रहने वाले रुद्र प्रताप सिंह 2024 से सीए की तैयारी कर रहे हैं। पिता सभाजीत सिंह पोस्ट ऑफिस में कार्यरत और मां सुषमा सिंह गृहिणी हैं। रुद्र ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले चचेरे भाई संजय सिंह के कहने पर सीए बनने की प्रेरणा मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed