{"_id":"6ac7df8e02a886227a06509b","slug":"kanpur-obscene-photos-posted-after-creating-an-instagram-profile-in-a-married-woman-s-name-case-registered-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: इंस्टाग्राम पर विवाहिता की आईडी बना अश्लील तस्वीरें पोस्ट कीं, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: इंस्टाग्राम पर विवाहिता की आईडी बना अश्लील तस्वीरें पोस्ट कीं, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 08 Oct 2026 11:53 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
काकादेव थाना
- फोटो : amar ujala
काकादेव में एक विवाहिता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एडिटेड तस्वीरें पोस्ट की गईं। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की और शादी बर्बाद करने की धमकी दी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। काकादेव निवासी पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2025 में उसकी शादी हुई थी। शादी से पहले वह एक युवक से बातचीत करती थी। आरोप है कि शादी के बाद उस युवक ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम किया। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन