{"_id":"6697e46fd14df94ffe0b1d67","slug":"kanpur-objectionable-slogans-raised-in-muharram-procession-video-goes-viral-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मुहर्रम के जुलूस में लगे आपत्तिजनक नारे, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मुहर्रम के जुलूस में लगे आपत्तिजनक नारे, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
Wed, 17 Jul 2024 09:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Jul 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
कानपुर के जूही क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने का एक वीडियो मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो जूही वार्ड की भाजपा पार्षद के घर के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
पिछले दिनों शहर के कई हिस्सों में मुहर्रम के जुलूस निकले। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए नारे लगाते दिख रहे थे। हालांकि रात का वीडियो होने की वजह चेहरे स्पष्ट नहीं थे। परमपुरवा पुलिस चौकी के पास रहने वाली वार्ड 16 जूही की भाजपा पार्षद विद्या वर्मा के बेटे शरद वर्मा का दावा है कि वीडियो उनके घर के सामने का है। 13 सेकेंड के इस वायरल वीडियो के संबंध में वर्मा का आरोप है कि शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए नारेबाजी की थी। ऐसे लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे। उधर, जूही थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो कब और कहां का है, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी साउथ को जांच के दिए आदेश
जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उसकी सत्यता जानने को डीसीपी साउथ को जांच के आदेश दिए गए है। जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - हरीश चंदर, एडिशनल सीपी, कानून व्यवस्था