{"_id":"60662f45ed20f6655c77d53e","slug":"kanpur-now-the-ed-will-also-investigate-1-40-crores-found-in-the-train-there-is-a-possibility-of-benami-or-bribe-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अब ईडी भी करेगा ट्रेन में मिले 1.40 करोड़ की जांच, बेनामी या रिश्वत की रकम होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अब ईडी भी करेगा ट्रेन में मिले 1.40 करोड़ की जांच, बेनामी या रिश्वत की रकम होने की आशंका
Fri, 02 Apr 2021 03:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की पेंट्रीकार में नोटों से भरा बैग मिलने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर सेंट्रल पर 16 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की पैंट्री कार में 1.40 करोड़ रुपये मिलने की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी करेगा। इस मामले की रिपोर्ट जीआरपी ने ईडी को सौंप दी है।
मामले की जांच कर रहा आयकर विभाग अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा है। रुपयों पर दावा करने वाली गाजियाबाद की संचार कंपनी अभी तक ठोस सुबूत भी नहीं दे सकी है।
जीआरपी को आशंका है कि यह बरामद धन बेनामी या रिश्वत का है। बैग में मिले 1.40 करोड़ रुपये की जांच जीआरपी इंस्पेक्टर राममोहन राय भी कर रहे हैं। पैंट्री कार मैनेजर समेत 11 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग को रिपोर्ट देने के बाद उसने भी जांच शुरू की. लेकिन इस धन पर दावा करने वाली कंपनी बी-4एस के निदेशक आयकर के सामने दो बार पूछताछ के बाद भी कोई ठोस प्रमाण नहीं दे सके हैं।