फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Now all applications related to arms license are online

Kanpur: अब शस्त्र लाइसेंस संबंधी सभी आवेदन ऑनलाइन होंगे, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 21 Aug 2024 06:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Aug 2024 06:59 PM IST
सार

कानपुर में करीब 600 से अधिक आवेदन पांच साल से बनवाने के लिए लंबित हैं। अब शस्त्र लाइसेंस संबंधी सभी आवेदन ऑनलाइन होंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Now all applications related to arms license are online
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण और ट्रांसफर कराने के लिए अब कलक्ट्रेट के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शस्त्र संबंधी सभी आवेदन ऑनलाइन करने के आदेश जारी किए हैं। जिले में 39 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस हैं। वर्ष 2018 में असलहा लाइसेंस फर्जीवाड़ा होने के बाद शुरू हुई एसआईटी जांच अभी तक फंसी हुई है। एसआईटी ने जांच करने के बाद अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी।
विज्ञापन


पांच साल से अभी तक कोई भी नया शस्त्र लाइसेंस नहीं बना है। शस्त्र अनुभाग के पास नवीनीकरण छोड़कर कोई काम नहीं है। ये काम भी एडीएम सिटी, तहसील संबंधी एसडीएम और एसीएम करते हैं। अन्य जिलों से कानपुर आने वाले करीब 300 लाइसेंस ट्रांसफर भी नहीं हो रहे हैं। करीब 400 से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस धारकों की मौत हो चुकी है। उनके परिजन शस्त्र लाइसेंस का विरासत कराने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण कराने और ट्रांसफर न करने की शिकायतों को सुनकर जिलाधिकारी परेशान हो गए। बुधवार को जनता दर्शन के दौरान शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, ट्रांसफर न करने की शिकायतें पहुंचने के बाद बुधवार को डीएम नाराज हो गए। उन्होंने असलहा बाबू को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई और कहा कि आज के बाद कोई भी ऑफ लाइन आवेदन नहीं लिया जाएगा। सभी आवेदन ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

करीब 1080 असलहा लाइसेंस हुए सरेंडर
एसआईटी जांच के चक्कर में असलहा विभाग के सभी काम ठप पड़े हैं। एसआईटी जांच शुरू होने से अब तक 1080 असलहा लाइसेंस लोगों ने सरेंडर कर दिए हैं। परेशान होकर लोग खुद ही असलहा लाइसेंस सरेंडर कर रहे हैं।

शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, नए बनवाने और स्थानांतरण के लिए सारे आवेदन अब ऑनलाइन स्वीकृत किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन अब नहीं लिए जाएंगे। सभी का समय पर निस्तारण किया जाएगा। - राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed