{"_id":"6a6a3df72e21c854a607ecb3","slug":"kanpur-notorious-fraudster-ravindra-accused-of-1-75-crore-scam-police-launch-investigation-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महाठग रवींद्र के खिलाफ पौने दो करोड़ की ठगी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महाठग रवींद्र के खिलाफ पौने दो करोड़ की ठगी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
Wed, 29 Jul 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:23 PM IST
सार
महाठग रवींद्र नाथ सोनी के खिलाफ पीड़ित एनआरआई ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के बीच में मौजूद रवींद्र नाथ सोनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाठग रवींद्र नाथ सोनी के खिलाफ एक और शिकायत कोतवाली में की गई है। इसमें एक एनआरआई ने पौने दो करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुजरात के गोपीपुरा सूरत निवासी चिंतन बादामी ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में ब्लूचिप कंपनी की आरएम शिवानी ने उनसे संपर्क किया और निवेश पर तीन से 3.5 प्रतिशत प्रति माह वापसी की बात कही। उसकी बातों में फंसकर उन्होंने वर्ष 2021-22 में 1,10,000 दिरहम, अक्तूबर 2023 में 55,000 दिरहम और फरवरी 2024 में 5,00,000 दिरहम कंपनी में निवेश किए। इस तरह कुल 6,65,000 दिरहम यानी 1.75 करोड़ रुपये कंपनी में लगाए। इसी बीच अप्रैल 2024 में उन्हें पता चला कि ब्लूचिप ग्रुप ऑफ कंपनी का ऑफिस बंद हो गया। चिंतन ने बुधवार को कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बता दें कि महाठग रवींद्र नाथ सोनी पर 1500 करोड़ की ठगी के आरोप हैं। उसके जेल जाने के बाद भी शिकायतकर्ताओं का आना बंद नहीं हो रहा है।
विज्ञापन