{"_id":"6921f94446ad1426950e4971","slug":"kanpur-notice-to-assistant-election-officer-for-negligence-in-voter-revision-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को नोटिस
Sat, 22 Nov 2025 11:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
एसआईआर
- फोटो : अमर उजाला
भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में धीमी प्रगति को गंभीरता से लिया है। इसमें गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी वीरपाल सिंह (जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी) को नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने पाया कि गणना प्रपत्रों की वापसी और डिजिटाइजेशन का कार्य प्रदेश में औसत से काफी कम है। लंबित गणना प्रपत्रों को तुरंत वापस लेकर डिजिटाइजेशन पूरा करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर तय की गई है लेकिन गोविंदनगर क्षेत्र में प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई। जिला स्तरीय बैठकों में भी पिछड़ा वर्ग अधिकारी उपस्थिति नहीं हुए तथा प्रगति से जुड़ा कोई भी विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया।
मतदाता पुनरीक्षण शिविर, गणना प्रपत्र भरवाएं
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 23 नवंबर को जिलेभर में विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविरों में बीएलओ मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाने, संशोधन, विलोपन और नए नाम जोड़े जाने की प्रक्रियाएं पूरी करेंगे। सभी विकास खंडों, नगर निगम जोन कार्यालयों, तहसील व ब्लॉक कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर भी पात्र मतदाताओं के फॉर्म भरवाएंगे और प्राप्त प्रपत्रों का तुरंत डिजिटाइजेशन कराया जाएगा।