{"_id":"687fcafc3571c2f00004f13a","slug":"kanpur-notice-issued-to-12-inspectors-10-head-constables-and-31-constables-who-were-absent-for-a-long-time-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लंबे समय से गैरहाजिर 12 दरोगा, 10 हेड कांस्टेबल और 31 सिपाहियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लंबे समय से गैरहाजिर 12 दरोगा, 10 हेड कांस्टेबल और 31 सिपाहियों को नोटिस
Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
सार
Kanpur News: लंबे समय से गैरहाजिर 12 दरोगा, 10 हेड कांस्टेबल और 31 सिपाहियों को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने विभागीय जांच शुरू कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कमिश्नरी के 53 पुलिसकर्मी लंबे समय से गैरहाजिर और अनुपस्थित हैं। इनमें 12 दरोगा, 10 हेड कांस्टेबल और 31 कांस्टेबल शामिल हैं। अधिकारियों ने सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी है। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस रेगुलेशन एक्ट के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। 20 से अधिक पुलिसकर्मी कुंभ मेला ड्यूटी के बाद से गैहहाजिर हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी कारण बताकर छुट्टी पर गए थे लेकिन वापस नहीं आए। ऐसे पुलिसकर्मियों को डीसीपी मुख्यालय एसएम कासिम आबिदी ने चिह्नित कर जवाब तलब किया है।
पुलिस लाइन के स्टाफ की संख्या अधिक
गैरहाजिर रहने वालों में सबसे अधिक संख्या पुलिस लाइन के स्टाफ की है। दूसरे नंबर पर पश्चिमी जोन में तैनात रहे पुरुष और महिला पुलिसकर्मी हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के स्टाफ की संख्या अधिक
गैरहाजिर रहने वालों में सबसे अधिक संख्या पुलिस लाइन के स्टाफ की है। दूसरे नंबर पर पश्चिमी जोन में तैनात रहे पुरुष और महिला पुलिसकर्मी हैं।