कानपुर: ‘दवा न सुई...कटोरे से दर्द की छुट्टी’, तिब्बतन बाउल थैरेपी से ठीक हो रहे रोग, यह भी होते हैं फायदें
Kanpur News: सीएसजेएमयू के योग विभाग की ओपीडी में तिब्बतन बाउल थैरेपी के जरिए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सात धातुओं से बने कटोरों की ध्वनि तरंगें बिना दवा या सुई के एंजाइटी, डिप्रेशन और पुराने शारीरिक दर्द में बड़ी राहत दे रही हैं।
विस्तार
- केस-1: रोगी शकुनलता का कहना है कि उनके शरीर में दर्द रहता था। कटोरे की आवाज से शरीर में झनझनाहट हुई। इससे बहुत आराम मिला। तनाव कम हो गया।
- केस-2: रोगी एके शुक्ला का कहना है कि इस थैरेपी से बहुत आराम मिला है। शरीर का दर्द दूर हो जाता है, दिमाग को सुकून मिलता है। दर्द दूर करने में दवा से अधिक थैरेपी कारगर है।
तांबा समेत सात धातुओं से बने कटोरों की झंकार ऐसे दर्द को भी दूर कर दे रही है जिस पर दवाएं कारगर नहीं होतीं। साथ ही एंजाइटी, डिप्रेशन, गर्दन, कमर के दर्द में तिब्बतन बाउल थैरेपी राहत दिला रही है। दवाएं खाते-खाते ऊबे रोगियों को थैरेपी से दर्द में आराम मिल रहा है। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के स्कूल ऑफ फिजिकल एजूकेशन के योग विभाग में यह थैरेपी दी जा रही है।
नर्वस सिस्टम और न्यूरो ट्रांसमीटर से जुड़े रोगों में थैरेपी बड़ी कारगर है। खासतौर से पुराने हो चुके रोगों में इससे फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही मानसिक तनाव में इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है। योग विभाग के समन्वयक डॉ. रामकिशोर ने बताया कि ओपीडी स्तर पर थैरेपी शुरू कर दी गई है। इसके विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ओपीडी में रोगियों को थैरेपी देते हैं।
शरीर के स्ट्रेस हार्मोन को कम करती हैं आवाजें
डॉ. कुमार ने बताया कि तिब्बतियन बाउल मेडिटेशन एक प्राचीन ध्यान की विधि है। अभी ओपीडी स्तर पर रोगी देखे जा रहे हैं। बाद में थैरेपी को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाउल से निकलने वाली आवाजें शरीर के स्ट्रेस हार्मोन को कम करती हैं। गहरे विश्राम की स्थिति में ले जाती हैं। इसके नियमित अभ्यास से दिमाग शांत होता है।
पुराने दर्द को कम करने में करता है मदद
इससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है और गहरी नींद आती है। इसके अलावा रक्तचाप और हृदय गति में सुधार होता है। इस थैरेपी के दौरान शरीर शिथिल हो होता है जिससे रक्त संचार नियंत्रित और बेहतर होता है। आध्यात्मिक रूप से माना जाता है कि इसकी विभिन्न आवृत्तियां शरीर के ऊर्जा केंद्रों को संतुलित करती हैं। कंपन शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर मांसपेशियों के तनाव और पुराने दर्द को कम करने में मदद करता है।
ऐसे काम करती है थैरेपी
कटोरों को रोगी के चारों तरफ रख दिया जाता है। कटाेरों को एक-एक करके बजाने से ध्वनि तरंगें व्यक्ति के शरीर में कोशिकाओं तक झनझनाहट पैदा करती हैं। इसका असर रक्त संचार पर आता है। इसके साथ ही माइट्रोकॉन्डि्रया एक्टिवेट होता है। तरंगों से अटकाव हटता है। इससे नर्व रिलैक्स होती है और दर्द दूर होता है। मस्तिष्क शांत हो जाता है।
यह होता फायदा
- तनाव और चिंता में कमी।
- चक्र संतुलन।
- गहरा ध्यान।
- शारीरिक आरा।
- ब्लड प्रेशर नियंत्रण।
- हार्ट रेट और सांस की गति नियंत्रित करने में सहायक।