फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Nine lakh cash stolen from Hyundai showroom in Ruma

Kanpur: रूमा में अब हुंडई के शोरूम से नौ लाख की नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो चोर

Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में हुंडई के शोरूम में 9.20 लाख की चोरी घटना सामने आई है। सीसीटीवी कैमरे में दो चोर कैद हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Nine lakh cash stolen from Hyundai showroom in Ruma
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा में अब चोरों ने हुंडई के शोरूम को निशाना बनाकर 9.20 लाख की नकदी पार कर दी। सीसीटीवी कैमरों की जांच में पुलिस को सिक्योरिटी गार्ड शोरूम के बाहर गश्त करते और नकाबपोश चोर अंदर घुसते नजर आ रहे हैं। इससे पहले जून में रूमा के ही टोयोटा शोरूम से प्रतापगढ़ के गिरोह ने 59 लाख रुपये चुराए थे। पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


रूमा में हुंडई का कार शोरूम है। इसके जनरल मैनेजर विजय तलरेजा मंगलवार सुबह शोरूम पहुंचे तो अलमारी और दराज लॉक तोड़कर नकदी चोरी होने का पता चला। जीएम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। जीएम ने बताया कि शोरूम के एक हिस्से में बने केबिन में नकदी रखी जाती है। चोर कैश रूम के गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुसे और कैश चुरा ले गए। पुलिस ने जब फुटेज चेक किए तो सिक्योरिटी गार्ड रात को शोरूम के बाहर टहलता नजर आया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ दो चोर गार्ड से बचकर शोरूम की दीवार से सटे नीम के पेड़ पर चढ़कर शोरूम में घुस गए। इसके बाद पेंचकस और हथौड़ी से लॉक तोड़कर नकदी पार की। महाराजपुर थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि जिस केबिन में चोर घुसे थे, उसमें कांच लगा था और गार्ड बाहर गश्त पर था। इसके बाद भी उसे चोरी का पता नहीं चला। चोरी की रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक की ली मदद
फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से फिंगरप्रिंट जुटाए हैं। वहीं, मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वॉड ने भी पड़ताल की। कुत्ता केबिन से निकलकर पहले पेड़ तक गया और फिर टीम उसे दीवार के दूसरी तरफ ले गई। यहां से कुत्ता करीब 500 मीटर दूर तक गया और लौटकर केबिन तक आया। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि चोर किसी चार पहिये वाहन से आए होंगे।

जेल भेजे गए चोरों ने गार्ड को जगता देख इस शोरूम को छोड़ दिया था
इस शोरूम से महज 20 कदम की दूरी पर ही टोयोटा के शोरूम में पांच जून को चोरों ने 59 लाख रुपये चुराए थे। इससे पहले इन्हीं चोरों ने पनकी के कीया के वर्कशॉप से 10 लाख चुराए थे। पुलिस ने चोरी के 28 लाख रुपये बरामद कर प्रतापगढ़ के अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों रंजीत प्रजापति और श्यामू उर्फ राजेश मौर्या को शनिवार को जेल भेजा था। पूछताछ में चोरों ने बताया था कि वह पहले हुंडई के शोरूम को ही निशाना बनाने वाले थे, लेकिन गार्ड के मुस्तैद होने के कारण उसे छोड़ दिया था। इसके चलते पुलिस हुंडई के शोरूम में हुई चोरी का भी कनेक्शन इसी अंतरराज्यीय गिरोह से जोड़कर देख रही है।

जेल जाकर दोनों चोरों से की जाएगी पूछताछ
थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि चोरी का तरीका बिल्कुल वैसा ही है, जैसा पहले के शोरूम में हुई चोरी में था। इसके चलते प्रतापगढ़ के गिरोह का हाथ होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि जेल भेजे गए दोनों चोरों से जेल जाकर भी पूछताछ की जाएगी। वहीं, उनके गिरोह के अन्य सदस्यों का भी इतिहास खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed