फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nikay Chunav, Case of pouring water in ballot boxes and booth capturing, report filed against 25

Kanpur Nikay Chunav: मतपेटियों में पानी डालने और बूथ कैप्चरिंग का मामला, 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 13 May 2023 07:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 May 2023 07:52 AM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर नगर पालिका में मतपेटियों में पानी डालने व बूथ कैप्चरिंग के मामले में 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, निर्वाचन कर्मी अराजकता करने वालों को पहचान नहीं सके। तीनों बूथों के पीठासीन अधिकारियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Kanpur Nikay Chunav, Case of pouring water in ballot boxes and booth capturing, report filed against 25
पीठासीन अधिकारियों से जानकारी लेते जोनल मजिस्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नगर पालिका बिल्हौर में 11 मई को मतदान के दौरान दो वार्डों में मतपेटियों में पानी डालने और एक मतदान केंद्र पर बूथ कैपचरिंग के कारण हुए विवाद को देखते हुए पीठासीन अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

बूथ संख्या 22 के पीठासीन अधिकारी तोषकर झा, बूथ नंबर 22 के पीठासीन अधिकारी रामनरेश और बूथ संख्या 16 के पीठासीन अधिकारी शैलेंद्र कुमार की तहरीर पर 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मतदान में बाधा डालने, अराजकता करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम भीड़ में कौन आया और मत पेटियां में पानी डाल कर चला गया। साथ ही बूथ संख्या 16 पर भीड़ आई और निर्धारित संख्या से अधिक मतपत्रों को छीनकर मोहर लगाकर मत पेटियों में भरकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियोग्राफर अराजक तत्वों को देखकर भागे
इस दौरान कोई भी निर्वाचन कर्मिक कुछ जान ही नहीं पाया। पीठासीन अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मौजूद वीडियोग्राफर भीड़ में अराजक तत्वों को देख कर भाग गए। मामले में सहायक पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जिलाधिकारी से की धांधली की शिकायत
वहीं, समाजवादी पार्टी की रचना सिंह ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को लिखे पत्र में 11 मई को बूथ संख्या 1622 और 25 में भाजपा समर्थकों द्वारा धांधली करने मध्य परियों में पानी डालने सहित निर्दलीय प्रत्याशियों से अभद्रता करने के मामले में रोष जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा विधायक पर लगाए कई गंभीर आरोप
उन्होंने भाजपा विधायक पर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। रचना सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed