फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nikay Chunav, 42 EVMs of Mayor and 45 of Councilor betrayed, polling was affected here

Kanpur Nikay Chunav: महापौर की 42 और पार्षद की 45 ईवीएम ने दिया दगा, यहां-यहां बूथ पर मतदान रहा प्रभावित

Thu, 11 May 2023 03:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 May 2023 03:07 PM IST
सार

Kanpur News: जिले में वैसे तो सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, लेकिन कई जगहों पर खराब ईवीएम के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ। इसके चलते मतदाताओं को काफी परेशानी हुई है।

विज्ञापन
Kanpur Nikay Chunav, 42 EVMs of Mayor and 45 of Councilor betrayed, polling was affected here
कई जगह खराब हुई ईवीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सुबह सात बजे से सभी बूथों मतदान शुरू हो गया था, लेकिन ईवीएम की खराबी के कारण करीब दो घटें तक मतदान ठप रहा। इस कारण मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे तक महापौर पद के लिए 42 और पार्षद पद पर 45 ईवीएम खराब हुई। कई बूथ पर मॉक पोल तक नहीं हो सका।

विज्ञापन

यहां-यहां बूथ पर मतदान रहा प्रभावित
वार्ड 26 के 411 बूथ नंबर गांधी ग्राम में ईवीएम खराब मिली। महापौर पद की ईवीएम में खराबी आई थी। मतदान 10 मिनट देरी से शुरू हुआ था। वहीं, बूथ नंबर 620 रामकृष्ण मिशन स्कूल में भी ईवीएम में खराबी आई। करीब दो घटें बाद ईवीएम बदली गई, जिसके बाद मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन

वोटर आईडी कार्ड लेकर आए मतदाताओं का लिस्ट में नाम ना होने की वजह से वोट नहीं डाल पाए। वहीं कुछ मतदाताओं के घर पर पर्ची नहीं पहुंची। इस कारण उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। इससे नाराज मतदाता वापस चले गए। कुछ मतदाता आईडी लेकर पहुंचे थे, उन्हें भी लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब ईवीएम को बदला गया
सरस्वती मॉडल स्कूल छोरा नवाबगंज के कक्ष संख्या एक बूथ संख्या 692 में खराब हुई ईवीएम के कारण मतदान नहीं शुरू हो सका। बूथ संख्या 1239 की ईवीएम भी खराब हुई। हीरा लाल खन्ना के बूथ नंबर 72 में भी ईवीएम खराब थी, जिसे बदला गया है।

नवाबगंज खोरा में अब तक शुरू नहीं हुई वोटिंग
नवाबगंज खोरा में खराब हुई ईवीएम के चलते अभी तक मतदान नहीं शुरू हो पाया है। महापौर प्रत्याशी अर्चना निषाद का वोट अभी तक नहीं पड़ पाया है। वहीं, चमनगंज स्थित बूथ संख्या 1708 में मॉक पोल में ईवीएम खराब हुई । इसके चलते डेढ़ घंटे बाद मतदान शुरू हो सका।

मेयर और पार्षद की मशीन हुई खराब
विवेकानंद इंटर कॉलेज मतदान केंद्र बर्रा 2 के बूथ संख्या 1260 में मेयर और पार्षद की ईवीएम खराब हो गई थी। चुनाव अधिकारियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। इसके बाद ईवीएम बदली गई और वह ईवीएम भी खराब हो गई, जिसके चलते मतदान करीब 45 मिनट देरी से शुरू हुआ।

ढाई घंटे बाद शुरू हुआ मतदान
वार्ड दो के बूथ संख्या 17 और 28 में ईवीएम खराब निकली। मॉक पोल भी नहीं हो सका।  सुबह 6 बजे मतदान कर्मी नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी में ईवीएम लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन ईवीएम बदलने में करीब 2.30 घंटे लग गए। इसके बाद यहां पर मतदान शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed