फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur News: Neighbour Arrested for Alleged Sexual Assault of Five-Year-Old Girl

Kanpur: शिवराजपुर में पांच साल की मासूम से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को भेजा जेल; मेडिकल जांच जारी

Tue, 28 Jul 2026 12:10 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 12:10 PM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को टॉफी और नमकीन का लालच देकर अपने कमरे में ले गया और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Kanpur News: Neighbour Arrested for Alleged Sexual Assault of Five-Year-Old Girl
मॉल संचालक पर दुष्कर्म के आरोप

विस्तार

कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पड़ोसी ने 05 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी टॉफी और नमकीन का लालच देकर मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

टॉफी-नमकीन का लालच देकर कमरे में ले गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, ग्राम सिकंदरपुर निवासी आरोपी शोभित ने घर के बाहर खेल रही 05 वर्षीय मासूम बच्ची को टॉफी और नमकीन देने के बहाने अपने पास बुलाया। इसके बाद वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवराजपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शोभित के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed