फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur News: Dead body of youth found hanging from tree

Kanpur: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, ससुरालवालों से चल रहा था विवाद

Wed, 31 Aug 2022 03:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Aug 2022 03:48 PM IST
सार

कानपुर के बिठूर में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन
Kanpur News: Dead body of youth found hanging from tree
फंदे से लटकता मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा चौकी के अन्तर्गत कल्याणपुर शिवली मार्ग किनारे बने एक गेस्ट हाउस के पीछे युवक का शव पेड़ से अगौछे से लटका मिला। शव करीब 3-4 दिन पुराना लग रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूचना पाकर टिकरा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त थाना बिठूर के ही मकसूदाबाद निवासी प्रदीप कमल के रूप में हुई। प्रदीप अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। पिता रामबालक ने बताया कि प्रदीप मजदूरी करता था। करीब दो साल पहले उसकी शादी चौबेपुर के शादीपुर निवासी आरती के साथ हुई थी।
विज्ञापन


उसकी डेढ़ साल की बेटी भी है। पति-पत्नी में आपस में बनती नहीं थी। इसी वजह से बीते रविवार को प्रदीप फैसले के लिए ससुराल गया था, जहां उसका ससुरालीजनों से विवाद हो गया था। इसके बाद चौबेपुर पुलिस उसे पकड़ ले गयी थी। पुलिस द्वारा छोड़े जाने के बाद प्रदीप न तो ससुराल पहुंचा और न ही घर लौटा। तबसे उसकी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed