{"_id":"630f310dab771a7fe1280d19","slug":"kanpur-news-dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, ससुरालवालों से चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, ससुरालवालों से चल रहा था विवाद
Wed, 31 Aug 2022 03:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 31 Aug 2022 03:48 PM IST
सार
कानपुर के बिठूर में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा चौकी के अन्तर्गत कल्याणपुर शिवली मार्ग किनारे बने एक गेस्ट हाउस के पीछे युवक का शव पेड़ से अगौछे से लटका मिला। शव करीब 3-4 दिन पुराना लग रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर टिकरा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त थाना बिठूर के ही मकसूदाबाद निवासी प्रदीप कमल के रूप में हुई। प्रदीप अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। पिता रामबालक ने बताया कि प्रदीप मजदूरी करता था। करीब दो साल पहले उसकी शादी चौबेपुर के शादीपुर निवासी आरती के साथ हुई थी।
विज्ञापन
उसकी डेढ़ साल की बेटी भी है। पति-पत्नी में आपस में बनती नहीं थी। इसी वजह से बीते रविवार को प्रदीप फैसले के लिए ससुराल गया था, जहां उसका ससुरालीजनों से विवाद हो गया था। इसके बाद चौबेपुर पुलिस उसे पकड़ ले गयी थी। पुलिस द्वारा छोड़े जाने के बाद प्रदीप न तो ससुराल पहुंचा और न ही घर लौटा। तबसे उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन