{"_id":"62e800b81756f23acb349ce0","slug":"kanpur-news-arms-license-of-five-including-arun-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विकास दुबे के करीबी अरुण समेत पांच का असलहा लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विकास दुबे के करीबी अरुण समेत पांच का असलहा लाइसेंस निरस्त
Tue, 02 Aug 2022 08:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Aug 2022 08:00 AM IST
सार
बिकरू कांड के बाद अरोड़ा का विकास दुबे के साथ का एक फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने अरोड़ा की कुंडली खंगाली तो उसके खिलाफ जुए के दो मामले काकादेव व स्वरूप नगर में दर्ज मिले। इसके अलावा स्वरूप नगर में एक और मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के करीबी स्वरूप नगर निवासी अरुण अरोड़ा उर्फ राजू डी व नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने के आरोपी शुक्ला गन हाउस के मैनेजर राजीव शुक्ला समेत पांच के असलहा लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पक्ष-विपक्ष को सुनने के बाद आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
बिकरू कांड के बाद अरोड़ा का विकास दुबे के साथ का एक फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने अरोड़ा की कुंडली खंगाली तो उसके खिलाफ जुए के दो मामले काकादेव व स्वरूप नगर में दर्ज मिले। इसके अलावा स्वरूप नगर में एक और मुकदमा दर्ज है। इसी आधार पर पुलिस ने उसके रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश कर दी।
विज्ञापन
इसके अलावा जमीन विवाद में चर्चा में आए बादशाहीनाका निवासी तनवीर अहमद के पिस्टल लाइसेंस, लखनऊ में आर्म्स एक्ट से संबंधित एक मुकदमे की एसटीएफ की जांच में नाम सामने आने के बाद मूलगंज निवासी राजीव शुक्ला का रिवॉल्वर लाइसेंस निरस्त कर दिया। सचेंडी थाना क्षेत्र के कला का पुरवा निवासी राम शरण सिंह की सिंगल बैरल बंदूक व चौबेपुर के खरगपुर निवासी दौलत सिंह के राइफल लाइसेंस को भी लाइसेंस निरस्त किया गया।
विज्ञापन