{"_id":"6813a6367a72e83f9005d71a","slug":"kanpur-newly-married-woman-commits-suicide-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नवविवाहिता ने की आत्महत्या, प्रेम विवाह के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नवविवाहिता ने की आत्महत्या, प्रेम विवाह के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप
Thu, 01 May 2025 10:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 May 2025 10:21 PM IST
सार
Kanpur News: नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। घटना कल्याणपुर थानाक्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू दी।
विज्ञापन
नवविवाहिता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल्याणपुर में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर दस दिन से मायके में रह रही नवविवाहिता ने पति से ससुराल जाने के लिए मना कर दिया। फिर पति ने कॉल कर आत्महत्या करने जाने की बात कही। नवविवाहिता जब तक कुछ कर पाती तब तक ननद ने उसके जान देने की पुष्टि कर दी। सदमे में आई नवविवाहिता कमरे में गई और दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक ने जांच पड़ताल की।
कल्याणपुर में ए 15 एल्डिको काउंटी निवासी रुचि कुमार (25) के पिता जुगुल किशोर और मां संतोष का देहांत हो चुका है। रुचि आयुर्वेद दवाइयों का व्यापार करने वाले मामा संजय कुमार के साथ रहती थी। रुचि की एक छोटी बहन और शिवानी और नानी मीरा हैं। मामा ने बताया कि 12 दिसंबर 2023 को उन्होंने भांजी का प्रेम विवाह शिवराजपुर के पाठकपुर वार्ड नंबर 4 निवासी मार्केटिंग करने वाले राहुल सिंघल से किया था। मामा और ससुरालीजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज कम देने को लेकर पति और ससुरालीजन भांजी को प्रताड़ित करते थे।
उन लोगों को पता चला तो दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया लेकिन इसके बाद भी वह भांजी को परेशान करता रहा। इन्हीं सब से परेशान होकर रुचि 10 दिन पहले मायके एल्डिको रुकने आ गई। मामा और परिवार की अन्य परिजनों के अनुसार इसके बाद बीते शुक्रवार को पति रुचि को ले जाने के लिए ससुराल पहुंचे लेकिन रुचि ने प्रताड़ना के डर से जाने से साफ इंकार कर दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि इसके बाद बुधवार रात पति राहुल ने रुचिका को फोन कर आत्महत्या करने जाने की बात कही।

गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इस पर वह जब तक इधर-उधर हाथ पैर पटकती तब तक ननद सुलेखा ने फोन कर उसके जान देने की पुष्टि कर दी। हताश होकर वह कमरे में गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। वीडियोग्राफी और पैनल से पोस्टमॉर्टम किया गया जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टता पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। कुछ परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी सही बात सामने आएगी उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।