{"_id":"60bd40b38ebc3e791028b703","slug":"kanpur-newborn-s-body-found-in-carton-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : दफ़्ती के गत्ते में मिला नवजात का शव, हर तरफ सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : दफ़्ती के गत्ते में मिला नवजात का शव, हर तरफ सनसनी
Mon, 07 Jun 2021 03:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अचलगंज
अमर उजाला नेटवर्क, अचलगंज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Jun 2021 03:10 AM IST
सार
अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी स्थित एक ब्रिक फील्ड के पास रविवार शाम बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान एक किशोर ने पास में एक कार्टून पड़ा देखा।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों ने दफ़्ती के कार्टून में नवजात का शव देखा। उन्होंने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर फोन बंद कर लिया। वायरल फोटो के आधार पर पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद देर रात कार्टून से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी स्थित एक ब्रिक फील्ड के पास रविवार शाम बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान एक किशोर ने पास में एक कार्टून पड़ा देखा। उत्सुकता मे कार्टून खोला तो उसमें नवजात का शव देख वह कांप गया। उसके शोर मचाने पर पहुंचे साथियों ने नवजात का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस कार्टून की तलाश में घंटों जूझती रही। देर रात पुलिस ने भट्ठे के पास कार्टून बरामद कर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव कहां से ला कर यहां फेका गया। फेकने वाला कौन है,पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन