फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Newborn found in a bag on the roof, brought down to a room and warmed, saving the baby's life

Kanpur: छत पर झोले में भरा मिला नवजात, नीचे कमरे में लाकर दी गर्माहट तब जाकर बची बच्चे की जान

Fri, 19 Dec 2025 12:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 19 Dec 2025 12:16 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Newborn found in a bag on the roof, brought down to a room and warmed, saving the baby's life
बर्रा थाना - फोटो : amar ujala
बर्रा थानाक्षेत्र के जरौली इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक की छत पर नवजात मिला। इसे सर्द मौसम में खुली छत पर झोले में भरकर फेंका गया था। उसे लाकर अलाव से गर्मी दी गई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि इंसानियत को झकझोर देने वाला यह मामला बर्रा थानाक्षेत्र की जरौली फेज वन की मायावती कॉलोनी का है।
विज्ञापन


एक नवजात शिशु को किसी ने बबलू भदौरिया के मकान की छत पर लावारिस हालत में छोड़ दिया। छत से रोने की आवाज सुनकर पहुंचा तो नवजात शिशु झोले में पड़ा रो रहा था। उसे नीचे लाने के बाद आसपास के अमिता सिंह, निशा किरण और संदीप ने शिशु को साई राम हॉस्पिटल, विवेकानंदनगर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से नन्ही जान बच सकी। इलाज के बाद शिशु को अस्थायी रूप से उसकी देखभाल हेतु बबलू भदौरिया को सुपुर्द किया गया। वहीं, बच्चे को किसने फेंका इसके बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed