फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur new police commissioner said: goons, crooks will go to jail, policing will be liked by people

कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर बोले: गुंडे, बदमाश जाएंगे जेल, शरीफों को भाएगी पुलिसिंग

Sat, 15 Jan 2022 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Jan 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kanpur new police commissioner said: goons, crooks will go to jail, policing will be liked by people
आईपीएस विजय सिंह मीणा - फोटो : अमर उजाला
गुंडे, बदमाशों को जेल भेजा जाएगा...। ऐसी पुलिसिंग होगी जो शरीफों को भाएगी...। शरीफों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..। पूर्व में पुलिस कमिश्नर ने जो भी सामाजिक कार्य समाज के हित में शुरू किए थे, उनकी एक बार समीक्षा करने के साथ उन्हें जारी रखा जाएगा...। यह बात शुक्रवार को नवागंतुक पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इससे पहले उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों संग चुनाव को लेकर बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वर्तमान में उनकी प्राथमिकता निष्पक्षता के साथ विधानसभा चुनाव है। किसी भी पुलिसकर्मी का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई कनेक्शन या शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अफसर अभियान चलाकर यह पता करेंगे।   पुलिस कमिश्नर ने कहा कि चुनाव से पहले इलाके के बदमाशों, गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों की लिस्ट तैयार कर इन्हें जेल भेजने या फिर पाबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चौराहों और गलियों में चार पहिया वाहनों में शराब पीने वालों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन कार-ओ-बार की प्रशंसा की। एक हफ्ते से ठप पड़ा ऑपरेशन फिर चलाया जाएगा। कहा कि अधिकारियों को छोटी से छोटी घटनाओं पर पहुंचना होगा। उसकी गंभीरता समझने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। पुलिस कर्मियों की शिकायतों पर फौरन विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यहां के यातायात से वाकिफ हूं, लागू करेंगे दृढ़ यातायात व्यवस्था
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि वह शहर के खस्ताहाल यातायात से पूर्व से ही वाकिफ हैं। वर्ष 2007 में वह कानपुर में करीब सात माह के लिए एसपी ईओडब्ल्यू रहे थे। उस वक्त उन्होंने शहर में लगने वाले जाम को याद कर अब दृढ़ यातायात व्यवस्था लागू करने की बात कही। बताया कि अधिकारियों ने शहर में मेट्रो निर्माण कार्य चलने के कारण वर्तमान में यातायात व्यवस्था बिगड़ी होने की जानकारी दी है। इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों संग बैठक करेंगे।

सीएए, एनआरसी के दंगाइयों का होगा सत्यापन
सीपी ने कहा कि सीएए, एनआरसी बवाल में जो दंगाई शामिल थे उनका भी सत्यापन कराया जाएगा। यदि वह  किसी राजनीतिक पार्टी से जुडे़ हैं तो उनका उद्देश्य भी समझा जाएगा। उनकी सूची तैयार होगी। अगर उनसे चुनाव में कानून व्यवस्था को खतरा महसूस होगा तो है तो कार्रवाई की जाएगी।

यहां-यहां दे चुके सेवाएं
1996 बैच के आईपीएस विजय सिंह मीणा एसएसपी अंडर ट्रेनी और रेगुलर एएसपी अलीगढ़ रहे। इसके बाद वह एसपी फ तेहपुर, भदौही, कन्नौज, अमेठी रहे। एसएसपी के तौर पर इन्होंने एटा, बुलंदशहर, प्रयागराज, आजमगढ़ का चार्ज संभाला। डीआईजी रेंज के तौर पर बरेली और आगरा में तैनात रहे। आईजी जोन के तौर पर बरेली, लोक शिकायत, विंध्याचल और वाराणसी का पद संभाला। इससे पूर्व एडीजी विजिलेंस पद पर तैनात रहे हैं। इसके अलावा एसपी ईओडब्ल्यू कानपुर और एसपी इंटेलीजेंस आगरा के पद के अलावा अर्द्धसैनिक बल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed