फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: New Police Commissioner BP Jogdand took charge

कानपुर: नए पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने संभाला चार्ज, गिनाई प्राथमिकताएं, बोले- जल्द सुधरेगा यातायात

Tue, 02 Aug 2022 12:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Aug 2022 12:46 PM IST
सार

नए पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने कहा कि यातायात के बारे में जानकारी जुटाने के लिए विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर एसओपी के तहत कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur: New Police Commissioner BP Jogdand took charge
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नए पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने चार्ज संभालने के साथ ही अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। यातायात व्यवस्था और विवेचनाओं की गुणवत्ता के लिए एसओपी के जरिए सुधार किया जायेगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा की शासन की जो प्राथमिकताएं हैं उसे हर हाल में पूरा किया जायेगा। अपराध और अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

विज्ञापन


यातायात में सुधार जल्द 
पुलिस कमिश्नर ने कहा की यातायात के बारे में जानकारी जुटाने के लिए विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर एसओपी के तहत कार्य किया जाएगा। एक्सपर्ट के जरिए कहां-कहां डायवर्जन होने हैं कहां वन वे और कहां व्यवस्था को दुरुस्त करना है इस पर कार्य किया जायेगा। जल्द ही शहर के लोगों को यातायात व्यवस्था में सुधार दिखेगा।
विज्ञापन


कमिश्नरेट की नई इमारत के लिए जल्द आदेश 
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नई इमारत के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रयास होगा कि इस साल तक शासन से उसकी स्वीकृति के साथ ही कारदाई संस्था चिन्हित कर दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed