फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Negligence of Jal Nigam 20 lakh people faced water shortage repair work continued till late night

Kanpur: जल निगम की लापरवाही…20 लाख लोगों को हुई पानी की किल्लत, देर रात तक चलता रहा मरम्मत कार्य

Tue, 17 Jun 2025 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Jun 2025 11:40 AM IST
सार

Kanpur News: जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पाइपलाइन जोड़कर सुबह टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद बेनाझाबर वॉटर वर्क्स से पानी आपूर्ति शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Negligence of Jal Nigam 20 lakh people faced water shortage repair work continued till late night
देर रात तक चलता रहा मरम्मत कार्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जल निगम कंपनीबाग चौराहे से फूलबाग तक बिछी घटिया पाइपलाइन के स्थान पर नई पाइपलाइन बिछा रहा है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कंपनीबाग चौराहे से तिलकनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रहे ठेकेदार ने लापरवाही से जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन तोड़ दी। इससे वहां पानी भरने के साथ ही सड़क भी धंस गई।

विज्ञापन

वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया।  निगम ठेकेदार की लापरवाही से 20 लाख शहरवासियों को सोमवार शाम को पानी किल्लत उठानी पड़ी। पाइपलाइन टूटने की जानकारी पर जल निगम ने तत्काल बैराज प्लांट बंद कराकर मौके पर खोदाई कराई, तो पता चला कि क्षतिग्रस्त हुई मुख्य पाइपलाइन जलकल विभाग की है। उनसे सूचना मिलते ही जलकल विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

67 वार्डों के करीब 20 लाख लोगों को की जाती है पानी आपूर्ति
स्थिति का जायजा लेने के बाद दोपहर में बेनाझाबर वॉटर वर्क्स बंद किया गया और मरम्मत शुरू की गई। देर रात तक मरम्मत जारी रही। पाइपलाइन टूटने से बेनाझाबर वॉटर वर्क्स से घनी आबादी वाले मोहल्लों से पॉश इलाकों तक की टंकियों में पानी पहुंचना बंद हो गया। इन्हीं टंकियों के माध्यम से शहर के 67 वार्डों के करीब 20 लाख लोगों को पानी आपूर्ति की जाती है।

विज्ञापन

कुछ मोहल्लों में लो प्रेशर से पानी आया
पानी की आपूर्ति न होने से चमनगंज, बेकनगंज, बासमंडी, डिप्टी पड़ाव, सुतरखाना, कुलीबाजार, आरकेनगर, हर्षनगर, पीरोड, कारवालोनगर, लक्ष्मीपुरवा सहित 100 से ज्यादा मोहल्लों में शाम को पानी किल्लत हुई। कुछ मोहल्लों में टंकियों में बचे पानी से आपूर्ति की गई, पर नलों से लो प्रेशर से पानी आया, जबकि प्रेमनगर सहित तमाम मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed