फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Navy personnel accused of raping a student arrested from Kerala

Kanpur: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी नेवी का कर्मी केरल से गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 Aug 2025 12:05 AM IST
सार

फजलगंज थाने में छात्रा ने 25 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन
Kanpur: Navy personnel accused of raping a student arrested from Kerala
दुष्कर्म का आरोपी नेवी का जवान विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी नेवी में कार्यरत कर्मी को फजलगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती को होटल के कमरे में नशीला जूस पिलाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 25 जून को रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


कानपुर देहात निवासी युवती रावतपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा ने 25 जून को नेवी में कार्यरत कर्मी सचेंडी के धरमंगदपुर निवासी विजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों के बीच दोस्ती थी। आरोप है कि कर्मी ने शादी का झांसा देकर उसे मिलने के लिए फजलगंज स्थित एक होटल में बुलाया। वहां जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी विजय की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैरजमानती वारंट लिया गया। इसके बाद टीम ने कोच्चि राज्य के केरल से उसे गिरफ्तार किया कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed