{"_id":"6768530509ba30ebeb087641","slug":"kanpur-naughty-elements-broke-egg-on-the-platform-of-temple-report-filed-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : कानपुर के चमनगंज में शरारती तत्वों ने मंदिर के चबूतरे पर फोड़ा अंडा, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : कानपुर के चमनगंज में शरारती तत्वों ने मंदिर के चबूतरे पर फोड़ा अंडा, तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 23 Dec 2024 02:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:26 AM IST
सार
Kanpur News: मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना चमनगंज थानाक्षेत्र के तकिया पार्क के पास की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चमनगंज क्षेत्र के तकिया पार्क के पास स्थित एक मंदिर परिसर के चबूतरे पर किसी शरारती तत्व ने अंडा फोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और मंदिर को साफ कराया। मंदिर के कर्ताधर्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तकिया पार्क के पास शिव का बाबा मनकेश्वर मंदिर है। मंदिर की देखरेख करने वाले स्वदेश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो गेट पर अंडा टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
इसकी सूचना लोगों ने चमनगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मंदिर की सफाई करवाई। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राव ने बताया कि मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिस किसी शख्स ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन